Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeJewellery ShowDelhi Jewellery and Gem Fair 2023: दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 30...

Delhi Jewellery and Gem Fair 2023: दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 30 सितंबर 2023 से शुरू होगा, DJGF 2023 में 1500 से ज्यादा ज्वेलरी ब्रांड शामिल होंगे

Delhi Jewellery and Gem Fair 2023, DJGF 2023: भारत की सबसे बड़ी ज्वेलरी एक्जिबिशन में से एक दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 2023 (DJGF 2023) की शुरूआत 30 सितंबर से होगी। 3 दिन चलने वाली ये एक्जिबिशन 2 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 2023 (Delhi Jewellery and Gem Fair 2023) के 11 वे संस्करण का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा। इस ज्वेलरी एक्जिबिशन में 550 से ज्यादा एक्जिबिटर्स भाग ले रहे हैं।

दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर (DJGF 2023) शो में करीब 10 हजार वर्गमीटर में 1500 से ज्यादा ज्वेलरी ब्रांड अपने कलेक्शन के साथ हाजिर होने वाले हैं। इस शो में 1 लाख से ज्यादा ज्वेलरी डिजाइन प्रदर्शित किए जाएंगे। अगर आप ज्वेलर, ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर या होलसेलर हैं तो आपके लिए ये एक्जिबिशन बहुत ही फायदे का सौदा साबित होने वाली है। धनतेरस, दिवाली और शादी के सीजन के लिए नए डिजाइन और कलेक्शन यहां पर आपको भरपूर मिलेंगे।

देश के 62 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

इस शो में गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, पर्ल, जेम स्टोन, टाइमपीस मैन्युफैक्चरर शामिल होंगे। इसके अलावा इक्विपमेंट, सप्लाइस और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा हॉलमार्कर्स भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर एक ज्वेलर के लिए यहां उनके कारोबार से जुड़ी हर चीज, सर्विस और लोग मौजूद होंगे। इसके साथ ही 25000 से ज्यादा विजिटर्स के आने की संभावना है।

शो में भाग ले रहे बीरा ज्वेलर्स के मालिक गैफी गर्ग के मुताबिक ‘DJGF ज्वेलरी इंडस्ट्री में लीडर है। इसके कारण ज्वेलरी इंडस्ट्री में नई जान आई है। ये हमारे बिजनेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि इसमें देशभर से हजारों खरीदार अपनी-अपनी जरुरत लेकर आते हैं। इस शो का हिस्सा जरूर बनना चाहिए।’

अगर आप भी दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर 2023 हिस्सा लेना चाहते हैं तो https://bit.ly/43lVFuE इस लिंक जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। अगर कोई दिक्कत आती है तो आप इन मोबाइल नंबर 9773299429, 8169924501, 8655087252, 7977507496 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

अभी सोना, चांदी और कितना सस्ता होगा

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular