Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Mine: गांव में दबा है 2.4 लाख करोड़ का 680 टन...

Gold Mine: गांव में दबा है 2.4 लाख करोड़ का 680 टन सोना, लोग नहीं करने दे रहे खुदाई

Gold Mining: आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक गांव में 680 टन सोने के भंडार का पता चला। इसके बाद भी वो इसकी खुदाई नहीं करने दे रहे हैं। इस सोने की कीमत 2.4 लाख करोड़ रुपए है। अगर आपके आस पास सोने का इतना बड़ा होगा तो आप क्या करेंगे।

गांव वालों को सोने से ज्यादा पर्यावरण की चिंता है। इसलिए उन्होंने इस सोने की खुदाई से इंकार कर दिया है। ये गांव दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया (Coulambia) में है। इसका नाम काजामारका (Cajamarca) है। सरकार ने इस सोने की खुदाई का काम दक्षिण अफ्रीका की कंपनी एंग्लोगोल्ड को दे दिया था।

इस खदान का नाम ला कोलोसा (La Colosa) है। इस कंपनी के लोगों ने जब सोने की खुदाई शुरू की तो लोगों ने विरोध किया। इसके बाद जनमत संग्रह हुआ। गांव की आबादी 19 हजार है।

सोने, चांदी का भाव अगले हफ्ते तेज होगा या मंदा रहेगा

आपको हैरानी होगी की सोने की खुदाई के पक्ष में सिर्फ 79 लोगों ने ही वोट डाला। बाकि सभी लोगों ने खुदाई का विरोध किया था। यहां के लोगों को डर है कि खुदाई से पर्यावरण प्रदूषित होगा और पानी दूषित होगा।

ये सोने की खान दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी खान बन सकती है। इसको लेकर कोलंबिया में बहस छिड़ी हुई है। कोलंबिया के खनन मंत्री जर्मन आर्स ने लोगों के इस जनमत पर सवाल भी उठाए थे।

पूरे विश्व में सबसे ज्यादा सोने का भंडार अमेरिका के पास है। वहीं दूसरे स्थान पर जर्मनी, तीसरे पर इटली, चौंथे पर फ्रांस और पांचवे पर चीन है। सोने के भंडार के मामले में अपना देश भारत 10वें नंबर पर है। ये जनमत संग्रह 2017 में हुआ था।

सोने, चांदी के भाव में तेजी के 17 कारण जानिए

आप हम पैसों के सामने पर्यावरण की उतनी चिंता नहीं करते हैं। पर्यावरण बचाने के लिए इस गांव ने बड़ी नजीर पेश की है। खबर भी उसी समय की है। हालांकि ये खबर अब वायरल हो रही है। कई बड़े मीडिया हाउस ये खबर अब चला रहे हैं। (फोटो-प्रतिकात्मक है।)

नोट: सोने चांदी के भाव और न्यूज के रोजाना अपडेट के लिए अपने शहर का नाम 8448469588 पर व्हाट्सएप कर बताएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular