सोना खरीदने वालों और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने हॉलमार्किंग फीस में संशोधन किया है। नई अधिसूचना के अनुसार, BIS ने सोने के आर्टिकल्स की हॉलमार्किंग फीस 45 रूपए से बढ़ाकर 75 रूपए प्रति आर्टिकल कर दी गई है। यानी प्रति आर्टिकल फीस में 30 रूपए की बढ़ोतरी हुई है।
सोने, चांदी के MCX, इंटरनेशनल मार्केट, सराफा और अपने शहर का लेटेस्ट भाव हमारी नई वेबसाइट पर देखें- https://goldpricetodaynews.com/
हालांकि, चांदी के आर्टिकल्स की हॉलमार्किंग फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह ज्वेलर्स को चांदी के प्रत्येक आर्टिकल के लिए 35 रूपए की फीस देनी होगी। BIS ने Bureau of Indian Standards (Hallmarking) Amendment Regulations, 2026 को 14 सितंबर 2026 को जारी किया है।
सोने की हॉलमार्किंग फीस 45 से बढ़कर 75 रूपए हुई
BIS के पहले लागू Schedule IV, जिसे 2022 के संशोधन के तहत निर्धारित किया गया था, ज्वेलर्स द्वारा मान्यता प्राप्त Assaying and Hallmarking Centres को सोने के प्रत्येक आर्टिकल के लिए 45 रूपए देने होते थे।
अब 2026 के संशोधन के बाद यह फीस:
- पहले: 45 रूपए प्रति सोने का आर्टिकल
- अब: 75 रूपए प्रति सोने का आर्टिकल
- बढ़ोतरी: 30 रूपए प्रति आर्टिकल
हालांकि, एक कंसाइनमेंट की न्यूनतम फीस पहले 200 रूपए थी और अब भी 200 रूपए ही रहेगी।
चांदी की हॉलमार्किंग फीस में कोई बदलाव नहीं
नई अधिसूचना में चांदी की हॉलमार्किंग फीस 35 रूपए प्रति आर्टिकल तय की गई है। यह वही दर है जो 2022 के संशोधित नियमों में लागू थी।
- पहले: 35 रूपए प्रति चांदी का आर्टिकल
- अब: 35 रूपए प्रति चांदी का आर्टिकल
- बदलाव: कोई बदलाव नहीं
चांदी के लिए न्यूनतम कंसाइनमेंट फीस भी पहले की तरह 150 रूपए बनी रहेगी।
AHC से BIS की गोल्ड फीस भी बढ़ी
सोने के आर्टिकल्स के मामले में सिर्फ ज्वेलर्स से ली जाने वाली हॉलमार्किंग फीस ही नहीं बदली है, बल्कि Assaying and Hallmarking Centre (AHC) से BIS द्वारा ली जाने वाली फीस भी बढ़ाई गई है।
सोने के लिए AHC से BIS की फीस
- पहले: 4.50 रूपए प्रति आर्टिकल
- अब: 7.50 रूपए प्रति आर्टिकल
- बढ़ोतरी: 3 रूपए प्रति आर्टिकल
वहीं, न्यूनतम कंसाइनमेंट फीस 20 रूपए पहले भी थी और अब भी 20 रूपए रहेगी।
चांदी के लिए AHC से BIS फीस में भी बदलाव नहीं
चांदी के आर्टिकल्स के लिए AHC द्वारा BIS को दी जाने वाली फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- पहले: 3.50 रूपए प्रति आर्टिकल
- अब: 3.50 रूपए प्रति आर्टिकल
- न्यूनतम कंसाइनमेंट फीस: पहले और अब 15 रूपए
BIS Hallmarking से जुड़े सवाल-जवाब, FAQ’s
1. BIS की नई हॉलमार्किंग फीस सोने के आर्टिकल पर कितनी है?
नए नियमों के अनुसार मान्यता प्राप्त Assaying and Hallmarking Centres को ज्वेलर्स द्वारा प्रति सोने के आर्टिकल 75 रुपये हॉलमार्किंग फीस देनी होगी। एक कंसाइनमेंट के लिए न्यूनतम फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है।
2. चांदी के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस कितनी होगी?
चांदी के आर्टिकल्स के लिए ज्वेलर्स को मान्यता प्राप्त हॉलमार्किंग सेंटर को 35 रुपये प्रति आर्टिकल देने होंगे। एक कंसाइनमेंट की न्यूनतम फीस 150 रुपये होगी।
3. क्या हॉलमार्किंग फीस के ऊपर टैक्स भी लगेगा?
हां। BIS की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित हॉलमार्किंग फीस के अलावा प्रचलित दरों के अनुसार लागू टैक्स अलग से लगाया जाएगा। इसलिए वास्तविक भुगतान निर्धारित फीस से अधिक हो सकता है।
4. BIS को हॉलमार्किंग सेंटर कितनी फीस देगा?
सोने के आर्टिकल के लिए Assaying and Hallmarking Centre को BIS को 7.50 रुपये प्रति आर्टिकल और न्यूनतम 20 रुपये प्रति कंसाइनमेंट देना होगा। चांदी के लिए यह फीस 3.50 रुपये प्रति आर्टिकल और न्यूनतम 15 रुपये प्रति कंसाइनमेंट है।
5. BIS की नई हॉलमार्किंग फीस कब से लागू होगी?
Bureau of Indian Standards (Hallmarking) Amendment Regulations, 2026 को 14 सितंबर 2026 को अधिसूचित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार संशोधित नियम Official Gazette में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी होंगे।
1.यूट्यूब चैनल – Gold Price Today News (196K सब्सक्राइबर्स)
2.फेसबुक पेज – Gold Silver Price Today (118K फॉलोअर्स)
3. इंस्टाग्राम – Gold Price Today News (50K फॉलोअर्स)
4.X (ट्विटर) – @today_gold
5.टेलीग्रामग्रुप – Gold Silver Price




