Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceAkshaya Tritiya Gold Price: अक्षय तृतीया पर सोने की जमकर बिक्री का...

Akshaya Tritiya Gold Price: अक्षय तृतीया पर सोने की जमकर बिक्री का अनुमान, अक्षय तृतीया पर सोने, चांदी का भाव देखें

Akshaya Tritiya Gold Price, Muhurat: अक्षय तृतीया आज 3 मई को है। अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से वो अक्षय रहता है। उसका कभी क्षय नहीं होता। 3 मई अक्षय तृतीया पर 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए।

पिछले 2 साल कोविड में बीत गए लेकिन इस बार बाजार पूरी तरह से खुले हुए हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर सोने की जमकर बिक्री होने का अनुमान है। हाल ही में सोने के भाव में गिरावट भी आई है इससे भी ग्राहक सोने की खरीद में दिलचस्पी लेंगे। अक्षय तृतीया पर सोने का भाव (Akshaya Tritiya Gold Price) 53000 रुपए है।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक इस साल 15 हजार करोड़ रुपए के सोने की बिक्री हो सकती है। आमतौर पर 20 से 24 टन सोने की बिक्री होती है लेकिन इस बार अक्षय तृतीया करीब 30 टन सोने की बिक्री हो सकती है। 2010 में अक्षय तृतीया 16 मई 2010 को थी इस दिन सोने का भाव 18167 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं 2015 में अक्षय तृतीया 21 अप्रैल 2025 को थी इस दिन सोने का भाव 26938 रुपए था। इसी तरह 2020 में 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया थी इस दिन सोने का भाव 46599 रुपए था।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

आज सोने का भाव 53000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 2010 में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव 18167 रुपए था। अगर आप 2010 से सोने के भाव की आज के भाव से तुलना करेंगे तो इसमें 191 फीसदी की बढ़त आ चुकी है। अगर 2010 में आपने अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम सोना खरीदा होता तो आज आपको 34883 रुपए का फायदा होता। सोना हमेशा सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा साधन है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 3 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50200 रुपए (700 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49600 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44600 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40300 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31700 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40600 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 64700 रुपए/प्रति किलो (1000 रुपए सस्ता)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 3 May 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 52450 रुपए प्रति 10 ग्राम (550 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50250
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47940
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 43690
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 39860
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31470
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40520
चांदी का भाव (Silver Price)-66000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-780 रुपए प्रति नग

वैसे तो आज सोने की खरीद के लिए अबूझ मुहूर्त है। आप सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक खरीद कर सकते हैं। वहीं दिन में 3 बजे से 4.30 बजे तक और शाम को 7.30 बजे से 9 बजे तक सोने, चांदी की खरीद कर सकते हैं। अक्षय तृतीया पर 24 कैरेट सोने का भाव 53000 से 54000 रुपए तक चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 50000 से 52000 रुपए तक चल रहा है।

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन ने कहा कि इस साल जमकर शादियां होने वाली हैं इसलिए सोने, चांदी की बिक्री अच्छी होने का अनुमान है। कई ज्वेलर अक्षय तृतीया पर डिस्काउंट भी दे रहे हैं। कुछ ज्वेलर मेकिंग चार्ज घटाकर ग्राहकों को खींचने की कोशिश में लगे हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक इस साल अक्षय तृतीया पर सोने की बिक्री 2019 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन आशीष पेठे के मतुाबिक पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में गिरावट आई है इससे मांग बढ़ने की उम्मीद है। उनके मुताबिक 2019 के मुकाबले इस बार अक्षय तृतीया पर सोने के गहनों की बिक्री 5 फीसदी ज्यादा होने की उम्मीद है।

IBJA का 2 मई 2022 का जारी सोने, चांदी का भाव। इस भाव में 3 फीसदी जीसएटी और अन्य कोई टैक्स नहीं जुड़ा है। आज भारत में ईद होने के कारण MCX बंद है। IBJA छुट्टी वाले दिन सोने का भाव जारी नहीं करता है इसलिए आज अक्षय तृतीया पर यही भाव मान्य है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 2 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50900 रुपए (500 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50100 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45100 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40800 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 65700 रुपए/प्रति किलो (1100 रुपए सस्ता)

अगर आप ज्वेलर्स हैं तो अक्षय तृतीया पर सावधान रहें। इस दिन दुकान पर भीड़ बहुत रहती जिसका फायदा कई आपराधिक तत्व उठाते हैं। इसलिए अपने सीसीटीवी से निगरानी करते रहें।

स्वर्णकार समाज की बेटियों ने नाम रोशन किया, स्मृति सोनी, प्रियंका वर्मा का सिविल जज में चयन

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1863 डॉलर और चांदी का 22.70 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular