Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeFraud Theft NewsFake GST Officer: फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ज्वेलर्स से 10 किलो सोना...

Fake GST Officer: फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ज्वेलर्स से 10 किलो सोना लूटने वाला गिरफ्तार

Fake GST Officer, Jewellers Loot, Jewellers News: पंजाब में कुछ दिन पहले एक सोना व्यापारी के साथ फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 6 करोड के सोने की धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने लुधियाना के रहने वाले आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से करीब 4.8 करोड़ रुपए कीमत की 8 सोने की प्लेट बरामद की है।

दरअसल कुछ दिन पूर्व पंजाब के एक ज्वेलर्स से ₹6 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है। जो कि लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है। दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि 2 लोगों ने कथित तौर पर खुद को जीएसटी निरीक्षक बताया और दिल्ली से लुधियाना में पीड़ित के स्टोर तक लाए जा रहे सोने की खेप को जप्त करके ले गए।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जिसके बाद पीड़ित ज्वेलर्स रविंद्र कुमार ने शनिवार को रानी बाग थाने में मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित सोना दिल्ली से खरीदकर लुधियाना के स्थानीय बाजारों में बेचता है।

10 जुलाई को डिलीवरी लेने के लिए उसने अपने ड्राइवर और कर्मचारी को दिल्ली भेजा था। रास्ते में उन्हें अन्य कार ने रोक लिया और खुद को जीएसटी विभाग के अधिकारी सतबीर कुमार के रूप में पेश किया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास जो सोना है वह अनाधिकृत है और उस सोने को जप्त करके अपने साथ ले गए थे और फिर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस ने इस मामले में लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और पाया की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई कार पंजाब की तरफ ही जा रही थी।

वहीं आरोपी एक ढाबे पर किसी का इंतजार करते हुए पाया गया तो उसकी पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई। जिसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने हीं सुशील कुमार को अपने पास सोना होने की बात बताई थी।

बताया जा रहा है कि सुशील कुमार पर धोखाधड़ी और अन्य करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज है। वह पहले जीएसटी के कार्यालय में ही काम करता था। नौकरी से निकाले जाने के बाद वह इस तरह की डकैती व धोखाधड़ी करने लग गया था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों का भी पता लगा रही है।

सोने का भाव 2025 तक 80000 और चांदी का भाव 1.45 लाख रुपए जा सकता है, जानिए क्यों

ALERT: अगर आप सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर सुनार की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular