Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeFraud Theft NewsJewellers Loot Nakud, Jewellery: ज्वेलरी साफ कराने के बहाने से की थी...

Jewellers Loot Nakud, Jewellery: ज्वेलरी साफ कराने के बहाने से की थी लूट, सहारनपुर में सराफा दुकान में हुई लूट के आरोपी गिरफ्तार

Nakud Jewellery Loot, Jewellers loot: सहारनपुर जिले की पुलिस ने ज्वेलर्स से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। आरोपियो ने दो दिन पहले सर्राफ की दुकान से करीब 9 लाख के जेवरात लूट की थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दो महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का पूरा परिवार ही यह काम करता है। पुलिस ने 5 लाख के आभूषण आरोपियों से बरामद कर लिए है।

दरअसल मामला थाना नकुड़ का है। 19 जुलाई को दिनदहाड़े सराफ अमित गर्ग की दुकान से एक महिला और एक युवक करीब 9 लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपी कुर्बान, शीबा और मुस्कान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरफ्तार शीबा व कुर्बान की पत्नी है और मुस्कान, शीबा की बहन है। तीनों ने अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। शीबा और मुस्कान पहले कई बार सर्राफ नरेंद्र गर्ग के यहां अपने सोने के जेवर साफ कराने के लिए आए थे।

देश के 60 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

इस कारण सराफ को कोई शक नहीं हुआ। जिसका फायदा उठाकर उस दिन भी अपने जेवर साफ कराने के बहाने से शीबा व मुस्कान व एक साथी के साथ ज्वेलर्स की दुकान पर गए थी। थोड़ी देर बाद दोनों आरोपी दुकान में गए। इसके बाद बाइक सवार दो बदमाश भरे बाजार वृद्ध सराफ नरेंद्र गर्ग से सोने के आभूषण से भरा डिब्बा लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित ज्वेलर्स ने लूटे गए डिब्बे में करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण बताए थे, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और माल भी बरामद कर लिया है।

रोजाना सोने, चांदी के भाव में कितनी तेजी या मंदी आएगी ये जानने के लिए SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज का प्रीमियम टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें। इसमें आपको सेबी रजिस्टर्ड और अवॉर्ड जीतने वाले एक्सपर्ट्स से सोने, चांदी के साथ एनर्जी, मेटल और एग्री कमोडिटीज की प्रीमियम रिपोर्ट्स और MCX के ट्रेडिंग कॉल्स रोजाना मिलेंगे।

इस पहले शहर के व्यापार मंडल तो पदाधिकारियों ने ज्वेलर्स की दुकान में 9 लाख के स्वर्ण आभूषण लूटकर भागने वाले लूटेरे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल,नगर अध्यक्ष सतीश सिंघल, महामंत्री पंकज जैन आदि ने मिलकर सहारनपुर की नकुड़ कोतवाली पर सीईओ नीरज सिंह से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी।

दरअसल गुरुवार को ज्वेलर्स की दुकान पर अंगूठी का डिब्बा लूटकर भागने वाले दोनों लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे और पुलिस उनकी तलाश में भी जुट गई है। नकुड पुलिस के अनुसार गुरुवार को जब पुलिस ने एक सराफा दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो उसमें दोनों युवक कैद हो गए हैं।इसके बाद व्यापारी मंडल के सभी पदाधिकारियों ने फरियादी ज्वेलर्स के साथ मिलकर पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई थी।

2025 तक सोने का भाव 80000 रुपए और चांदी का भाव 1.45 लाख रुपए तक पहुंचने की संभावना

ALERT: अगर आप भी ज्वेलर्स हैं और भाव की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो शहर का नाम लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular