Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold, Silver Outlook: सोने, चांदी का भाव आज और पूरे हफ्ते कैसा...

Gold, Silver Outlook: सोने, चांदी का भाव आज और पूरे हफ्ते कैसा रहेगा, यहां जानिए

Gold, Silver Price Outlook: सोने, चांदी के भाव का आज का आउटलुक क्या रहेगा। क्या आज MCX और हाजिर बाजार में तेजी आएगी या मंदी रहेगी। यहां जानिए एक्सपर्ट की राय क्या है।

इंडिया निवेश के डायरेक्टर और कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक इस हफ्ते (15-19 जुलाई) सोने, चांदी में तेजी के संकेत हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका और चीन की वार्ता से कुछ सकारात्मक निकल कर नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ फेडरल रिजर्व भी ब्याज दरें घटा सकता है।

जैन के मुताबिक सोने को 1400 डॉलर पर अच्छा सपोर्ट है। वहीं चांदी को भी 15 डॉलर ट्रॉय प्रति औंस पर सपोर्ट है। अमेरिका में उम्मीद से अच्छे पीपीआई के आंकड़ों के कारण सोने, चांदी की तेजी पर लगाम लग गई। हालांकि भारत में रुपया कमजोर होने से भाव को सहारा मिला।

उन्होंने कहा कि सोना ऊपर में 1432 से 1440 डॉलर तक जा सकता है। MCX पर सोने के भाव को 34700 रुपए पर सपोर्ट है। अगर ये लेवल टूटा तो सोना 35100 रुपए पर पहुंच जाएगा। 35100 के ऊपर जाने पर सोने का भाव 35250 रुपए का लेवल इस हफ्ते टेस्ट कर सकता है।

गोल्ड स्पॉट एक्सचेंज जल्द लॉन्च होने वाला है, यहां जानिए आपको क्या फायदा होगा

चांदी के भाव 38000 रुपए पर अच्छा सपोर्ट है। चांदी का भाव इस हफ्ते 38500 के लेवल छू सकता है। ये लेवल टूटने पर MCX पर चांदी का भाव 38880 का लेवल बना सकती है। चांदी के लिए 37900 रुपए और 3800 रुपए पर सपोर्ट है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज (15 जुलाई) सोने, चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। उन्होंने ने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 34750 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 34550 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 35200 रुपए तक आ सकता है

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी को 37900 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 38200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 38800 रुपए तक जा सकता है।

आज इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 1411 डॉलर और चांदी का भाव 15.18 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। शुक्रवार रात को MCX पर सोने के भाव में 236 रुपए की तेजी आई और ये 34937 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 293 रुपए की तेजी आई और ये 38406 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम भेजें। इस नंबर पर अपने शहर के भाव भी व्हाट्सएप करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular