Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold, Silver: सोने, चांदी का भाव आज कैसा रहेगा , यहां जानिए...

Gold, Silver: सोने, चांदी का भाव आज कैसा रहेगा , यहां जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold, Silver Outlook: आज सोने, चांदी का भाव कैसा रहने वाला है। क्या हाजिर बाजार और MCX पर सोने के भाव में तेजी रहेगी या गिरावट रहेगी। आज के सोने, चांदी के कारोबार का पूरा हाल आगे जानिए।

सोमवार रात को सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर और MCX पर गिर गया। रात में सोने का भाव 1396 डॉलर प्रति औंस तक चला गया था। वहीं सुबह भी हल्की गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावना कम होने से सोने में गिरावट आ रही है।

इंडिया निवेश में डायरेक्टर और कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में कमजोरी रहेगी। उन्होंने सोने को 34550 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव गिरकर 34300 रुपए तक आ सकता है। जैन ने 34700 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।

उन्होंने चांदी को 38000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक चांदी का भाव आज गिरकर 37700 रुपए तक आ सकता है। इसके लिए उन्होंने 38150 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी है।

क्या बजट में सोने, चांदी पर बढ़ी हुई इंपोर्ट ड्यूटी हटेगी, जवाब यहां जानिए

जैन ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़ें आए हैं इससे वहां ब्याज दरें घटने की उम्मीद कम हो गई। जिसका फायदा डॉलर को मिला। इसी कारण से सोने के भाव में कमजोरी आ गई। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अहम बैठक इस महीने की 30 और 31 जुलाई को है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 34400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 34250 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 34800 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 37550 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 37900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 38600 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

अब ब्याज दरें घटने की उम्मीद सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति की तरफ से बची हैं। डोनाल्ड ट्रम्प लगातार फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें घटाने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस हफ्ते फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल संसद के सामने उपस्थित होंगे बाजार को यहां से कुछ संकेत मिलने की उम्मीद है।

पिछले महीने 6 साल में पहली बार सोने का भाव 1438 डॉलर तक पहुंच गया था। सोने के भाव को सपोर्ट अब सिर्फ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव से ही आ रहा है। वहीं चीन ने जून में अपना गोल्ड रिजर्व लगातार सातवें महीने बढ़ाया।

देश के बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव 8 जुलाई 2019 (Gold Spot Rate)

शहर भाव (रुपए में, 10 ग्राम) (99.5 फीसदी)
अहमदाबाद38550
बंगलौर35350
चेन्नई 35390
दिल्ली35300
हैदराबाद 35360
जयपुर 35340
मुंबई 35330
इस भाव में जीएसटी शामिल है।

देश के बड़े शहरों में चांदी के हाजिर भाव 8 जुलाई 2019 (Silver Spot Rate)

शहर भाव (रुपए में, 1 किलो) (99.9 फीसदी)
अहमदाबाद38550
बंगलौर38700
चेन्नई 38700
दिल्ली38820
हैदराबाद 38675
जयपुर 38525
मुंबई 38445
कोलकाता 38755

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

Gold Notification
Gold Notification

नोट: अगर आपने हमारा नोटिफिकेशन सब्सक्राइब कर लिया है तो हमें व्हाट्सएप नंबर पर बता दें। रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम भेजें। इस नंबर पर अपने शहर के भाव भी व्हाट्सएप करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular