Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Rate Outlook: सोने, चांदी के भाव में तूफानी तेजी, एक्सपर्ट से...

Gold Rate Outlook: सोने, चांदी के भाव में तूफानी तेजी, एक्सपर्ट से जानिए आज कैसा रहेगा कारोबार

Gold Rate Outlook MCX: सोने, चांदी के भाव में मंगलवार रात को और आज सुबह भारी तेजी दिखाई दे रही है। यहां जानिए भारत में आज MCX और स्पॉट मार्केट में सोने, चांदी के भाव कैसे कारोबार कर सकते हैं।

बुधवार की सुबह सोने का इंटरनेशनल भाव 1434 डॉलर हो गया है। इसमें सिर्फ 1 दिन में करीब 40 डॉलर प्रति औंस की तेजी आ गई है। चांदी के भाव में भी तेजी है। चांदी का इंटरनेशनल भाव 15.41 डॉलर प्रति औंस हो गया है। अधिकतर एक्सपर्ट आज सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान लगा रहे हैं।

इंडिया निवेश में डायरेक्टर और कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक सोने और चांदी के भाव ने आज एक बार फिर मजबूती दिखाई है। सोने का भाव रात में 1400 डॉलर से ऊपर बंद हुआ। MCX पर भी सोने के भाव 34 हजार रुपए के ऊपर बंद हुआ।

मनोज जैन के मुताबिक आज भी सोने, चांदी के भाव में मजबूती रहने वाली है। उनके मुताबिक आज MCX पर भाव करीब 500 रुपए ऊपर जा सकता है। जैन ने सोने को 33800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 34000 हजार रुपए पर खरीदने की सलाह दी है।

गोल्ड, सिल्वर के ताजा भाव और खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।

उन्होंने आज सोने के लिए 34500 रुपए का लक्ष्य दिया है। जैन के मुताबिक आज MCX पर चांदी का भाव 38300 रुपए प्रति किलो तक जा सकता है। उन्होंने चांदी को 37800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है।

आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकिंग में कमोडिटी के रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक आज MCX पर सोने का अगस्त वायदा 400 रुपए ऊपर जा सकता है। उन्होंने सोने का अगस्त वायदा 34050 के स्टॉप लॉस के साथ 34150 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने आज सोने का लक्ष्य 34400 रुपए दिया है।

त्रिवेदी ने आज चांदी के लिए सितंबर वायदा 37650 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 37850 रुपए पर खरीद की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 38200 रुपए प्रति किलो हो सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी रहने वाली है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर जियोपॉलिटिकल टेंशन फोकस में है।

अमेरिका ने कहा है कि वो दक्षिण कोरिया या ताइवान के स्टील प्रोडक्ट पर 456 फीसदी ड्यूटी लगाने जा रहा है। ये देश स्टील को वियतनाम भेजकर वहां से प्रोसेसिंग करवाकर अमेरिका को भेज रहे थे। इसी कारण ड्यूटी का एलान किया है।

गुप्ता ने MCX सोने का वायदा 33900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 33750 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 34400 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का वायदा 37400 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 37700 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव आज 38200 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड, सिल्वर भाव और न्यूज के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें।

जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में आई सोने, चांदी की तेजी का सीधा असर भारत के सर्राफा के हाजिर भाव पर पड़ेगा। यहां सोने, चांदी के भाव में आज बड़ी तेजी की संभावना है।

मुंबई के उम्मेदमल तिलोकचंद जवेरी के प्रमुख कुमार जैन के मुताबिक आज स्पॉट बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी का अनुमान है। जैन के मुताबिक सोने के हाजिर भाव पर कल रात में आई तेजी और आज सुबह की तेजी का असर दिखेगा। इस कारण सोना ऊंचा खुलेगा।

मंगलवार रात को MCX पर सोने के भाव में 408 रुपए की तेजी आई और ये 34051 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 436 रुपए की तेजी आई और ये 37071 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम भेजें। इस नंबर पर अपने शहर के भाव भी व्हाट्सएप करें।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular