Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने के भाव में भारी गिरावट, जानिए सर्राफा में...

Gold Price Today: सोने के भाव में भारी गिरावट, जानिए सर्राफा में सोने, चांदी का रेट

Gold Price Today 26 June: सोने के भाव में आज बड़ी गिरावट आ गई। देश के सभी बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव गिर गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपए गिर गया।

दिल्ली में चांदी का भाव 500 रुपए प्रति किलो तक गिर गया। वहीं इंदौर में सोने का भाव 475 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिरा। आज चांदी का भाव इंदौर में 400 रुपए प्रति किलो तक गिर गया।

लखनऊ में आज सोने का भाव 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं मुंबई में भी सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई। मुंबई में आज 26 जून को सोने का भाव 533 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया।

आज सोने के भाव में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका के फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का बयान रहा। उन्होंने ऐसे संकेत दिए कि निवेशकों को लगा कि अगले महीने फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसके बाद दोपहर में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने बयान दिया कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील 90 फीसदी हो चुकी है। यहां जानिए देश के बड़े शहरों के सर्राफा में आज सोने, चांदी का भाव।

Gold Price Today In Delhi (दिल्ली)
सोना: 33,370 रुपए प्रति 10 ग्राम (99.9 फीसदी शुद्धता)
सोना: 34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (99.5 फीसदी शुद्धता)
चांदी: 38,700 रुपए प्रति किलो
दिल्ली में सोने का भाव 360 रुपए गिर गया।

Gold Price Today In Mumbai (मुंबई)
सोना: 34055 रुपए प्रति 10 ग्राम (99.9 कैरेट)
सोना: 33919 रुपए प्रति 10 ग्राम (99.5 कैरेट)
चांदी: 37640 रुपए प्रति किलो
मुंबई में सोने का भाव आज 533 रुपए गिरा।

Gold Price Today In Kolkata (कोलकाता)
सोना: 32,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट)
चांदी: 37,850 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Chennai (चेन्नई)
सोना: 30,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट)
चांदी: 39500 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Indore (इंदौर)
सोना: 34800 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट)
चांदी: 38275 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Lucknow (लखनऊ)
सोना: 35600 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
सोना: 35000 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट)
सोना: 32040 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
चांदी: 40000 रुपए प्रति किलो
लखनऊ में सोने का भाव 100 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरा।

Gold Price Today In Patna (पटना)
सोना: 34800 रुपए प्रति 10 ग्राम (99.5)
चांदी: 38800 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Banglore (बंगलौर)
सोना: 33900 रुपए प्रति 10 ग्राम (कैश)
चांदी: 38000 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Mysore (मैसूर)
सोना: 35200 रुपए प्रति 10 ग्राम (कैश)
चांदी: 33900 रुपए प्रति किलो

Gold Price Today In Ahemdabad (अहमदाबाद)
सोना: 33,885 रुपए प्रति 10 ग्राम (MCX स्पॉट रेट)

Gold Price Today In Kanpur (कानपुर)
सोना: 34895 प्रति 10 ग्राम (आरटीजीएस बिल भाव)
चांदी: 38893 रुपए प्रति किलो

Gold Futures MCX (सोना वायदा भाव)
Gold Futures MCX: 34246 (310 रुपए की गिरावट)
Silver Futures MCX: 37745 (257 रुपए की गिरावट)

Gold International Price (सोना इंटरनेशनल भाव, शाम 7 बजे)
Gold: 1407Dollar
Silver: 15.32 Dollar
Rupee Vs Dollar: 69.15

ये भाव अलग-अलग ज्वेलर्स से लिए गए औसत भाव है। ये सिर्फ भाव का ट्रेंड बता रहे है। आपके शहर के सोने, चांदी के भाव में अंतर आ सकता है। कई ज्वेलर्स सोने के भाव में जीएसटी भी जोड़ते हैं।

नोट: आप अगर रोजाना ये सोने, चांदी की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपना नाम लिखकर हमें व्हाट्सएप करें। आप अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular