Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook Today 26 June: सोने के भाव का आउटलुक, जानिए...

Gold Price Outlook Today 26 June: सोने के भाव का आउटलुक, जानिए आज सोने, चांदी में क्या संकेत हैं

Gold Price Outlook Today: सोने के भाव का आउटलुक आज 26 जून 2019 को क्या रहेगा। क्या MCX, हाजिर बाजार में सोने, चांदी के भाव में गिरावट रहेगी या फिर तेजी की संभावना है। इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट से चर्चा की।

सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 साल की ऊंचाई पर पहुंच चुका है। सोने के भाव (Gold Price)में तेजी के पीछे अमेरिका-ईरान तनाव और जुलाई में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें घटाने की उम्मीद है। सुबह 8 बजे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव गिरावट के साथ 1412 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 15.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने मंगलवार रात में बयान दिया कि फेडरल रिजर्व राजनैतिक दबाव से मुक्त है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने धीमी ग्रोथ का हवाला देकर फेडरल रिजर्व से ब्याज दरें घटाने के लिए कहा था।

सोने की तस्करी के अजीबो गरीब तरीके, यहां पढ़िए 11 किस्से

एंजेल कमोडिटी में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ने ब्याज दरों पर कोई संकेत नहीं दिया इसके बाद सोने के भाव में गिरावट शुरू हो गई। न्यूयॉर्क में पॉवेल ने अमेरिका की इकोनॉमी और मॉनेटरी पॉलिसी पर अपनी टोन न्यूट्रल रखी।

अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने के भाव (Gold Price Today) में गिरावट रहेगी। उन्होंने MCX पर सोना (Gold On MCX)34850 का स्टॉपलॉस लगाकर 34600 रुपए के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक आज सोना MCX पर 34100 रुपए के लेवल पर आ सकता है।

गुप्ता के मुताबिक आज चांदी के भाव (Silver Rate Today)में भी गिरावट के संकेत हैं। उन्होंने चांदी का जुलाई वायदा 38100 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक 38450 रुपए का स्टॉपलॉस रखना चाहिए। गुप्ता के मुताबिक आज चांदी 37500 रुपए तक के लेवल दिखा सकती है।

क्या सोने का भाव 37000 रुपए तक जाएगा, 4 बड़े एक्सपर्ट की राय

इंडिया निवेश में डायरेक्टर और कमोडिटी के प्रमुख मनोज कुमार जैन के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में तेजी आ गई है। दूसरी तरफ पॉवेल के बयान के बाद सोने, चांदी में मुनाफा वसूली शुरू हो गई है।

जैन के मुताबिक आज सोने और चांदी के भाव में दबाव देखने को मिल सकता है। उनके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1400 डॉलर तक आ सकता है। चांदी में 15.10 से 15 डॉलर तक के स्तर आ सकते हैं। MCX पर सोने की कीमतें 34300 रुपए से 34100 रुपए की कीमतें दिखा सकती है। चांदी में 37700 से 37500 रुपए तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

उनके इस बयान से अर्थ निकाला जा रहा है कि उन्होंने ये बयान ट्रम्प के बयान के जवाब में दिया है। इसके बाद डॉलर के भाव में तेजी आने लगी क्योंकि निवेशकों को लगा कि फेड दबाव में आकर ब्याज दरें नहीं घटाएगा।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक सोने के भाव में सुबह कमजोरी रहेगी। उनके मुताबिक पॉवेल के बयान के बाद जुलाई में ब्याज दरें घटने की संभावना कम दिख रही है। जानकारों के मुताबिक MCX और इंटरनेशल स्तर पर गिरावट के बाद हाजिर बाजार (Gold Spot Market) में भी सोने का भाव कमजोर रहेगा।

सोने और चांदी के भाव के अपडेट के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल https://telegram.me/goldpricetodayindia ज्वाइन करें।

जून महीने में ही सोने के भाव में 10 फीसदी की तेजी आ गई है। भाव अगस्त 2013 के बाद पहली बार 1400 डॉलर के पार गए हैं। वहीं अमेरिका के खराब आर्थिक आंकड़ों के कारण वहां के शेयर बाजारों में गिरावट आ गई। अब सोने के भाव में गिरावट आएगी या तेजी रहेगी ये ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिंपिंग की जी 20 की बैठक से संकेत मिलेंगे।

सोने, चांदी का कारोबार करते हैं तो जानिए आपके धंधे से जुड़े कौन से नियम बदल सकते हैं

MCX पर मंगलवार रात को सोने का भाव (Gold Price)34578 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 137 रुपए की तेजी रही। वहीं चांदी का भाव (Silver Rate) 37988 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 87 रुपए की गिरावट रही।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें। आप अपने शहर के सोने, चांदी के भाव भी हमें व्हाट्सएप कर सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular