Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 19 मार्च 2023 रविवार...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 19 मार्च 2023 रविवार का सोने, चांदी का भाव, अगले हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today | आज सोने का भाव 2023 | Silver price | सोना भाव: आज सोने, चांदी के भाव में तेजी है। आज 19 मार्च 2023, रविवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही अगले हफ्ते के लिए कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर बैठक है। इस कारण से सोने, चांदी के भाव में उतार चढ़ाव रहेगा। सोने का भाव (Gold Price) अपना निचला स्तर 1922 डॉलर और चांदी का भाव (Silver Price) 21.50 डॉलर होल्ड करेगा। ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व की बैठक 21 और 22 मार्च 2023 को है। फेड का फैसला 22 मार्च की रात को आएगा इसलिए अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव पर नजर रखें। जैन के मुताबिक क्रेडिट सुईस के बाद यूरोप के बैंकों में भी दिक्कत आ रही है। बैंकिंग संकट से वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आ रही इस कारण से बड़े निवेशक अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर सुरक्षित निवेश सोने, चांदी में लगा रहे हैं। अगले हफ्ते फेड की बैठक और अमेरिका में आर्थिक आंकड़ों से सोने, चांदी के भाव की दिशा तय होगी। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मनोज जैन के मुताबिक अगले हफ्ते सोने का भाव (Gold Price Today) MCX पर नीचे में 58820-58500 रुपए तक जाने की संभावना है। वहीं तेजी में भाव 59660-60000 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 67750-67200 रुपए और ऊपर में 69200-70000 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $1970-1945 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $2010-2034 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 22.20-21.84 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 23.10-23.50 डॉलर आ सकता है।

Augmont के वीकली आउटलुक के मुताबिक अगले हफ्ते फेड की बैठक से पहले सोने का भाव 2000 डॉलर का स्तर दिखा सकता है। अगर फेड ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करता है तो सोने का भाव 2070 डॉलर तक जा सकता है। वहीं अगर फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है तो फिर सोने, चांदी में मुनाफावसूली हो सकती है। यानि गिरावट देखने को मिल सकती है।

मनोज जैन ने सोने को 58800 रुपए के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। सोने की खरीद के लिए 57920 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 59660-60000 रुपए का लक्ष्य दिया है। जैन ने चांदी को 68000 रुपए के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी की खरीद के लिए 66660 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 69200-70000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 19 मार्च 2023 (Gold Price Today)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 61450 रुपए (+3% जीएसटी अलग से) (1500 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 58300 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 56800 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 51700 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 46700 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 36700 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 44700 रुपए/प्रति 8 ग्राम (+3% जीएसटी अलग से)
चांदी का भाव (Silver Price)- 70500 रुपए (1200 रुपए महंगी)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 19 मार्च 2023) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 61400 रुपए प्रति 10 ग्राम (1550 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 58820
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 56140
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 51150
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 46660
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 36840
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 47430
चांदी का भाव (Silver Price)- 71000 रुपए प्रति किलो (2000 रुपए महंगी)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 820 रुपए प्रति नग

19 मार्च 2023 को कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक कासगंज में सोने का भाव 58500 और चांदी का भाव 68000 रुपए रहा।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव 18 मार्च 2023
24 carat gold- Rs 62100/10 ग्राम
22 carat gold- Rs 60200
18 carat gold- Rs 55300
चांदी – Rs 70500/ प्रति किलो

मुंबई में सोने का भाव (17 मार्च 2023)
सोना 999- 58220 रुपए
सोना 995- 57987 रुपए
सोना 916- 53329 रुपए
सोना 750- 43665 रुपए
सोना 585- 34058 रुपए
चांदी 999- 66773 रुपए

नोट: अगर आप भी ज्वेलर्स हैं और भाव की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो अपने शहर का लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1993 डॉलर और चांदी का 22.75 डॉलर पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular