Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: सोने, चांदी का भाव आज कैसा रहेगा, ये है...

Gold Price Today: सोने, चांदी का भाव आज कैसा रहेगा, ये है एक्सपर्ट की राय

Gold Price Today: सोने के भाव का आउटलुक और चांदी के भाव का आउटलुक आज 24 जून को कैसा रहेगा इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट की राय ली। आज सोने और चांदी का भाव (Gold Silver Rate) MCX और हाजिर बाजार में कैसा रह सकता है इस पर भी जानकारी नीचे जानिए।

पिछले हफ्ते दिल्ली के सर्राफा बाजार (Sarafa Market) में सोने का भाव (Gold Price) 650 रुपए तेज हो गया था। दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price) 34370 रुपए है। ये 15 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। वहीं चांदी का भाव (Silver Rate) 900 रुपए तेज हुआ था।

चांदी का दिल्ली में शनिवार को भाव 39000 रुपए था। इंदौर के सर्राफा बाजार में पिछले हफ्ते सोने का भाव (Gold Price) 950 रुपए तेज हो गया। वहीं चांदी के भाव (Silver Rate) में भी 925 रुपए की तेजी देखी गई।

इंडिया निवेश की रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल स्तर पर को नीचे में 1388 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में 1408 से 1415 तक जा सकता है। चांदी को नीचे में 15.10 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है। चांदी ऊंचे में 15.50 से 15.80 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

इंडिया निवेश की रिपोर्ट में कहा गया है कि आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) ऊंचे में 34457 और 34746 रुपए तक जा सकता है। वहीं नीचे में 33889 रुपए से 33610 रुपए तक जा सकता है। ऊंचे में चांदी 38453 रुपए तक जा सकती है। वहीं नीचे में चांदी को 37591 पर पहला सपोर्ट है।

आज सुबह फिर सोने और चांदी के अंतरराष्ट्रीय भाव (International Spot Rate) में तेजी देखी जा रही है। सोमवार को सुबह सोने का भाव 1406.6 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी का भाव 15.4 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक आज MCX पर सोना 33610-34746 रुपए की रैंज में ट्रेड करेगा। वहीं MCX पर चांदी का भाव 37229-38953 रुपए प्रति किलो की रैंज में ट्रेड करेगा।

एंजेल कमोडिटी के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव 34500 रुपए का लेवल दिखा सकता है। वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स में सोने का भाव 1415 डॉलर का लेवल दिखा सकता है।

MCX पर सोमवार की सुबह सोने का भाव 150 रुपए की तेजी के साथ 34,317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का भाव 81 रुपए की तेजी के साथ 38,035 रुपए प्रति किलो पर खुला।

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का स्पॉट भाव 1399 पर बंद हुआ। सोने के भाव (Gold Price) में तेजी का प्रमुख कारण अमेरिका और ईरान का तनाव है। अधिकतर कमोडिटी एक्सपर्ट इस हफ्ते भी सोने और चांदी के भाव में तेजी बता रहे हैं।

इस पूरे हफ्ते सोने, चांदी का भाव कैसा रह सकता है, यहां जानिए 5 एक्सपर्ट की राय

सोने के भाव (Gold Price)की तेजी का असर हाजिर बाजार पर पड़ा है। भारत में सोने के भाव पर डिस्काउंट 3 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। भाव बढ़ने के कारण ग्राहक अपना पुराना सोना बेचने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं।

बुलियन डीलर्स सोना बेचने के लिए भारत में 15 डॉलर तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। ये सितंबर 2016 के बाद सबसे ज्यादा है। भारत में सोने पर 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) और 3 फीसदी जीएसटी (GST) लगता है। डीलर्स के मुताबिक जब तक भाव में गिरावट नहीं आती तब तक मांग आने की संभावना नहीं है।

सोने का भाव क्यों भाग रहा है, यहां जानिए 5 बड़े कारण

MCX पर शुक्रवार रात को सोने का भाव (Gold Price)34180 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 154 रुपए की तेजी रही। वहीं चांदी का भाव (Silver Rate) 37985 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 380 रुपए की गिरावट रही।

गोल्ड के भाव और खबरों के ताजा अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल https://telegram.me/goldpricetodayindia को ज्वाइन करें।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपने शहर का नाम लिखकर व्हाट्सएप करें। आप अपने शहर के सोने, चांदी के भाव भी हमें व्हाट्सएप कर सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular