Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 8 मार्च बुधवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 8 मार्च बुधवार का सोने, चांदी का भाव, आज के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today | आज सोने का भाव 2023 | Silver price | सोना भाव: आज सोने, चांदी के भाव (Gold, Silver) में भारी गिरावट (Big Fall) है। आज 8 मार्च 2023, बुधवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की आज के लिए सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव (Gold Silver Price) में उतार-चढ़ाव रहेगा। जानकार ज्वेलर्स के मुताबिक आज सराफा बाजार में सोने, चांदी के भाव में गिरावट रहेगी। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ने कहा कि महंगाई से लड़ने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी लंबे समय तक जारी रहेगी। उनके इस बयान के बाद सोने और चांदी के भाव में मंगलवार रात को भारी गिरावट आ गई। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1820 डॉलर और चांदी का भाव 20.20 डॉलर तक पहुंच गया। मुंबई के सराफा बाजार में आज सोने के भाव में 780 रुपए की गिरावट रही और चांदी का भाव 2500 रुपए प्रति किलो तक गिर गया।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

मुंबई में सोने का भाव (8 मार्च 2023)
सोना 999- 55309 रुपए (780 रुपए की गिरावट)
सोना 995- 55087 रुपए
सोना 916- 50663 रुपए
सोना 750- 41482 रुपए
सोना 585- 32356 रुपए
चांदी 999- 61745 रुपए (2521 रुपए की गिरावट)

मनोज जैन के मुताबिक आज सोने का भाव (Gold Price Today) MCX पर नीचे में 54850-54660 रुपए तक जाने की संभावना है। वहीं तेजी में भाव 55220-55440 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 61650-61100 रुपए और ऊपर में 62750-63300 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $1804-1788 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $1834-1845 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 20.00-19.66 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 20.50-20.84 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने सोने के अप्रैल वायदा को 55250 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 55500 रुपए का स्टॉप लॉस और 54800 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी के मार्च वायदा को 62700 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 63300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 61500 रुपए तक जा सकता है।

मनोज जैन ने सोने को 55250 रुपए के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। चांदी की खरीद के लिए 55480 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है और 54850 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 7 मार्च 2023 (Gold Price Today)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 53400 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 43900 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 34500 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 44200 रुपए/प्रति 8 ग्राम (+3% जीएसटी अलग से)
चांदी का भाव (Silver Price)- 66400 रुपए

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 7 मार्च 2023) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 57700 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 55280
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 52750
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 48060
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 43850
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 34620
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 44570
चांदी का भाव (Silver Price)- 66000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 780 रुपए प्रति नग

नोट: अलग-अलग माध्यम से हमसे देश भर के 2 लाख से ज्यादा ज्वेलर्स, सुनार कारीगर, ग्राहक जुड़े हुए हैं। अगर आप भी ज्वेलर्स हैं और भाव की इस लिस्ट में अपनी ज्वेलरी दुकान या अपने शहर के सराफा का भाव मुफ्त में जुड़वाना चाहते हैं तो अपनी दुकान का नाम, शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर हमें 8448469588 पर व्हाट्सएप करें।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1816 डॉलर और चांदी का 20.05 डॉलर पर बंद हुआ है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular