Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 26 फरवरी रविवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 26 फरवरी रविवार का सोने, चांदी का भाव, अगले हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today | आज सोने का भाव 2023 | Silver price | सोना भाव: आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट है। आज 26 फरवरी 2023, रविवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की अगले हफ्ते के लिए सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए। अगले हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में पिछले हफ्ते गिरावट देखी गई। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2 महीने के निचले स्तर और चांदी का भाव 3.5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स में तेजी से सोने, चांदी के भाव में गिरावट आई। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 3.9 फीसदी के लेवल के पार पहुंच गई। डॉलर में मजबूती के कारण सोने, चांदी के भाव में गिरावट जारी रहेगी।

देश के 57 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

जैन ने कहा कि अगले हफ्ते सोने और चांदी भाव (Gold Silver Price) कमजोर रह सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1800 डॉलर और चांदी का भाव 21.10 डॉलर तक पहुंच सकता है। इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अगले हफ्ते सोने, चांदी के भाव में कमजोरी का अनुमान है। उनके मुताबिक सोने का भाव इंटरनेशनल मार्केट में 1800 डॉलर तक पहुंच सकता है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 26 फरवरी 2023 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 55400 रुपए (+3% जीएसटी अलग से) (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 53100 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 48300 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 43600 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 34200 रुपए (+3% जीएसटी अलग से)
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 43900 रुपए/प्रति 8 ग्राम (+3% जीएसटी अलग से)
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66200 रुपए/प्रति किलो (600 रुपए सस्ती)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 26 फरवरी 2023) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 57300 रुपए प्रति 10 ग्राम (250 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 54890
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 52390
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 47730
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 43550
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 34380
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 44260
चांदी का भाव (Silver Price)- 66000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 780 रुपए प्रति नग

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव (शनिवार)
24 carat gold- Rs 58300
22 carat gold- Rs 56600
18 carat gold- Rs 51700
चांदी – Rs 66500

26 फरवरी 2023 को कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक कासगंज में सोने का भाव 56800 और चांदी का भाव 66000 रुपए रहा। सोना चांदी व्यापार संघ, मेरठ के मुताबिक सोने का भाव 56950 और चांदी का भाव 65900 रुपए प्रति किलो रहा। बदायूं सर्राफा कमेटी के मुताबिक सोने का भाव 57650 और चांदी का भाव 65900 रुपए रहा। आर एस इंपेक्स सीकर के मुताबिक सोने का भाव 57300 और चांदी का भाव 66000 रुपए प्रति किलो रहा। सराफा मंडल रीवा के मुताबिक सोने का भाव 57000 रुपए और चांदी का भाव 66200 रुपए है।

मनोज जैन ने इस हफ्ते सोने के भाव का MCX पर नीचे में 55220-55000 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 55600-55820 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 64000-63550 रुपए और ऊपर में 64950-65400 रुपए तक जा सकता है।

नोट: सोने, चांदी के भाव (Gold Silver Price) और ज्वेलर्स, सुनार की न्यूज के अपने मोबाइल पर रोजाना पाने के लिए हमारे मोबाइल नं 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

जैन ने कहा कि COMEX पर सोने के भाव को नीचे में $1804-1792 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $1834-1845 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 20.40-20.10 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 21.00-21.40 डॉलर आ सकता है।

अनुज गुप्ता ने अगले हफ्ते सोने के भाव का MCX पर नीचे में 55200-55700 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 55800-56200 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 62500-61000 रुपए और ऊपर में 65000-66500 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता के मुताबिक COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1800-1780 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव $1835-1860 डॉलर तक आ सकता है। गुप्ता ने सोने, चांदी में तेजी आने पर बिक्री की सलाह दी है।

मनोज जैन ने सोने को तेजी आने पर 55650 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 55920 का स्टॉपलॉस और 55100 रुपए लक्ष्य दिया है।

मुंबई में सोने का भाव (24 फरवरी 2023)
सोना 999- 56038 रुपए
सोना 995- 55814 रुपए
सोना 916- 51331 रुपए
सोना 750- 42029 रुपए
सोना 585- 32782 रुपए
चांदी 999- 64549 रुपए

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1818 डॉलर और चांदी का 20.74 डॉलर पर बंद हुआ है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular