Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook Today: सोने के भाव में तूफानी तेजी, जानिए आज...

Gold Price Outlook Today: सोने के भाव में तूफानी तेजी, जानिए आज कैसा रहेगा सोने, चांदी का आउटलुक

Gold Price Outlook 20 June: सोने के भाव में तूफानी तेजी आ गई है। सोने का स्पॉट भाव बुधवार रात को 34 डॉलर प्रति औंस (28.3 ग्राम) तेज हो गया है। यहां जानिए आज भारत में हाजिर बाजार और MCX पर सोने का भाव क्या रहने वाला है।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने एलान किया कि वो फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। इस फैसले का सबको अनुमान था। फेड ने ब्याज दरों को 2.25 से 2.5 फीसदी पर स्थिर रखा।

हालांकि फेडरल रिजर्व ने इस साल ब्याज दरों को घटाने का संकेत दिया। इसके बाद सोने के भाव में भारी तेजी आ गई। सोने का अंतराष्ट्रीय भाव कल 1344 डॉलर के आसपास झूल रहा था वो अब 1378 डॉलर पर पहुंच गया है। चांदी का भाव भी 15.23 डॉलर प्रति औंस हो गया। फेड ने अपनी कमेंटरी में कहा है को आर्थिक गतिविधी, लेबर मार्केट और महंगाई को देखते रहेंगे।

बुधवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय स्पॉट भाव 1378 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 15.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिया जिससे डॉलर में कमजोरी आ गई। फेड ने संकेत दिया कि अगले महीने ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।

इंडिया निवेश में डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक अंतराष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही सोने का भाव 1400 डॉलर छुएगा। वहीं आज MCX पर भाव 33700 रुपए से 34000 रुपए तक जा सकता है। रात में सोने का भाव 1393 डॉलर की ऊंचाई तक चला गया था।

जैन ने गोल्ड प्राइस टूडे से बताया कि चांदी का भाव आज 38 हजार रुपए प्रति किलो का लक्ष्य छु सकता है। उनके मुताबिक आज सोने में 700 से 800 रुपए की तेजी की संभावना है। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के रिसर्च हेड रवि सिंह के मुताबिक आज MCX पर सोने का भाव 34000 का स्तर छू सकता है।मुंबई के ज्वेलर कुमार जैन ने कहा कि आज हाजिर बाजार में भी सोने के भाव में भारी तेजी रहेगी।

एंजेल ब्रोकिंग के अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने के भाव का लक्ष्य 35000 से 36000 रुपए प्रति 10 ग्राम दिया है। वहीं कॉमेक्स के लिए 1420 से 1440 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य दिया है। अंतराष्ट्रीय संकेतों के कारण आज MCX और हाजिर बाजार में भी सोने में बड़ी तेजी रहेगी।

MCX पर बुधवार रात को सोने का भाव 33080 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 56 रुपए की तेजी रही। वहीं चांदी का भाव 37310 रुपए पर बंद हुआ। इसमें 4 रुपए की तेजी रही।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो सबसे पहले हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपना और अपने शहर का नाम हमें इस व्हाट्एप नंबर पर लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने का भाव भी हमें व्हाटएसप कर सकते हैं। अपने सुझाव आप हमें goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular