Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook 17 June: सोने के भाव में आज क्या संकेत...

Gold Price Outlook 17 June: सोने के भाव में आज क्या संकेत है, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook: सोने के भाव में पिछले हफ्ते तेजी देखी गई थी। आज सुबह अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव हल्की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। क्या आज हाजिर बाजार और MCX पर सोने के भाव में तेजी रहेगी या फिर मंदी आएगी आगे जानिए।

एंजेल कमोडिटी के अनुज गुप्ता के मुताबिक कुछ लोगों को लग रहा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज रों में बुधवार को कटौती करेगा। वहीं ट्रेडर्स को लगता है कि ऐसा आने वाले महीनों में होगा। उनके मुताबिक सोमवार को डॉलर 2 हफ्ते की ऊंचाई के आसपास चल रहा है।

आज सुबह सोने का स्पॉट भाव 1342 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। वहीं चांदी का भाव 14.92 डॉलर है। कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च के हेड रवि सिंह ने MCX पर आज सोने के भाव का 33350 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया है।

एंजेल कमोडिटी की रिसर्च रिपोर्ट में आज सोने में तेजी का संकेत दिया गया है। ऊंचे में पहला लेवल 33180 रुपए और दूसरा 33300 रुपए बताया गया है। चांदी में ऊंचे में पहला लेवल 37450 और दूसरा 37800 रुपए बताया गया है।

रिपोर्ट में इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में ऊंचे में पहला लेवल 1346 डॉलर और दूसरा लेवल 1351 डॉलर बताया गया है। सोने को नीचे में 32950 पर पहला सपोर्ट है। चांदी को 36850 रुपए पर पहला सपोर्ट है।

इंडिया निवेश की कमोडिटी पर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने के भाव में तेजी रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोना 1350 डॉलर के ऊपर बंद हुआ तो ये 1390 डॉलर का स्तर छुएगा। सोने को नीचे में पहला सपोर्ट 1338 डॉलर और दूसरा 1332 डॉलर पर है। वहीं ऊंचे में 1349 डॉलर पर पहला और 1358 डॉलर पर दूसरा स्तर है। चांदी ऊंचे में 15.05 से 15.15 तक जा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक आज सोने को MCX पर 32902 पर पहला और 32759 रुपए पर दूसरा सपोर्ट है। ऊंचे में सोना 32266 तक जा सकता है। ऊंचाई में सोने का दूसरा लेवल 33487 रुपए है। वहीं MCX पर चांदी ऊंचे में 37479 रुपए तक जा सकती है और नीचे में 36797 रुपए प्रति किलो तक आ सकती है।

च्वाइस ब्रोकिंग की रिसर्च रिपोर्ट में भी सोने में तेजी बताई गई है। MCX पर आज सुबह सोना 62 रुपए की तेजी के साथ 33107 रुपए पर खुला वहीं चांदी 143 रुपए की तेजी के साथ 37178 रुपए पर खुली। शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 33074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव 37080 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो सबसे पहले हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर लें। इसके बाद अपना और अपने शहर का नाम हमें इस व्हाट्एप नंबर पर लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने का भाव भी हमें व्हाटएसप कर सकते हैं। अपने सुझाव आप हमें goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular