Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 4 जुलाई सोमवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 4 जुलाई सोमवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में हल्की तेजी है। आज 4 जुलाई 2022 सोमवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। चांदी के भाव में शॉर्ट कवरिंग की संभावना है। पिछले हफ्ते सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी बढ़ने के कारण भारत के बाजार में भाव में तेजी आई। इस हफ्ते फेड की मीटिंग के मिनट्स जारी होंगे। ज्वेलर्स के बीच चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने को लेकर संशय है। कई व्हाट्सएप ग्रुप में चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की खबर है। इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज के वीपी अनुज गुप्ता ने ट्विट कर कहा है कि चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सरकार की तरफ से इस तरह की कोई पक्की खबर नहीं है। चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर आज कोई स्पष्टीकरण जारी हो सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 4 जुलाई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का रेट (23 carat gold rate)- 51900 रुपए (100 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50900 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 46000 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33100 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41900 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 60100 रुपए/प्रति किलो

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 4 July 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53800 रुपए प्रति 10 ग्राम (200 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 51540
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 49180
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 44820
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 40890
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 32280
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 41560
चांदी का भाव (Silver Price)-60000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 720 रुपए प्रति नग

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव
24 carat gold- Rs 54700 (200 रुपए महंगा)
22 carat gold- Rs 53200
18 carat gold- Rs 48350
चांदी – Rs 61000

कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन जनपद कासगंज के मुताबिक सोने का भाव 53200 रुपए और चांदी का भाव 60400 रुपए रहा।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51550-51300 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 52280-52500 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 57700-57200 रुपए और ऊपर में 58800-59400 रुपए तक जा सकता है।

COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1800-1784 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1822-1834 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 19.55-19.20 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 20.10-20.50 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने आज सोने के जून वायदा को 52200 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 52650 रुपए का स्टॉप लॉस और 51500 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 58600 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 59200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 57500 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने सोने को MCX पर 51650 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51330 रुपए का स्टॉपलास दिया है। उनके मुताबिक सोने के भाव का लक्ष्य 52280 रुपए है।

केडिया एडवाइजरी के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 51500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 51950-52100 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का जुलाई वायदा 57800 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 57200 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 59800-60500 रुपए पर जा सकता है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 3 जुलाई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का रेट (23 carat gold rate)- 51800 रुपए (300 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50800 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45900 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33000 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41800 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 60100 रुपए/प्रति किलो

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 3 July 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53600 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 51350
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 47790
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 44650
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 40740
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 32160
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 41410
चांदी का भाव (Silver Price)-60000 रुपए प्रति किलो (2000 रुपए महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 720 रुपए प्रति नग

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1811 डॉलर और चांदी का 19.78 डॉलर पर चल रहा है।

गोल्ड प्राइस टूडे का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular