Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsFederal Reserve Rate Hike: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी...

Federal Reserve Rate Hike: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की, जानिए आगे कितनी बढ़ोतरी होगी

Fed Rate Hike, Federal Reserve Decesion: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 1994 के बाद सबसे ज्यादा है। फेडरल रिजर्व ने बढ़ती महंगाई के कारण ब्याज दरों में इतनी तेज बढ़ोतरी की है। फेड ने कहा है कि कोरोना, क्रूड के भाव के कारण महंगाई बढ़ी हुई है।

अमेरिका में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब ब्याज दरें 1.50 से 1.75 फीसदी हो गई है। इस साल अंत तक फेड ब्याज दरों को बढ़ाकर 3.4 फीसदी कर सकता है। बैंक के मुताबिक जुलाई में भी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। सेंट्रल बैंक के मुताबिक आगे की बढ़ोतरी महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर होगी।

फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर बैठक 14 जून 2022 को शुरू हुई थी। 15 जून 2022 की रात को अमेरिका के फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने FOMC कमेटी की बैठक के बाद अमेरिका में ब्याज दर 0.75 फीसदी बढ़ाने का एलान किया।

फेडरल रिजर्व के इस कदम के बाद सोने, चांदी के भाव में तेजी आ गई। सोने का भाव आज सुबह कॉमेक्स पर 17 डॉलर की तेजी के साथ 1837 डॉलर पर पहुंच गया।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

फेड ने अमेरिका की ग्रोथ का आउटलुक भी घटा दिया है। अमेरिका में फेड ने अमेरिका की विकास दर का आउटलुक 2022 के लिए 1.7 फीसदी कर दिया। वहीं 2023 साल के लिए अमेरिका में विकास दर 2.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

फेडरल रिजर्व ने अमेरिका में महंगाई का लक्ष्य बढ़ा दिया। 2022 में अमेरिका में महंगाई 5.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। 2023 में अमेरिका में महंगाई 2.6 फीसदी और 2023 में 2.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने 2023 और 2024 के लिए बेरोजगारी का आउटलुक भी बढ़ा दिया।

16 जून को सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

नोट: सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनार की न्यूज के अपने मोबाइल पर रोजाना पाने के लिए हमारे मोबाइल नं 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

अमेरिका में ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद डॉलर इंडेक्स में गिरावट आ गई। इससे सोने, चांदी के भाव में तेजी आ गई। बेरोजगारी के लक्ष्य में बढ़ोतरी के कारण भी सोने, चांदी के भाव में तेजी आ गई।

जानकारों के मुताबिक फेड के इस कदम से सोने, चांदी के भाव में तेजी की उम्मीद है। इंडिया इंफोलाइन में वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का भाव जल्द 1850 डॉलर और चांदी का भाव 22.2 डॉलर छू सकता है। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है।

विश्व में दुनियाभर के बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। क्रूड के बढ़ते भाव और कोरोना के बाद आई महंगाई के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। कई अर्थशास्त्री तो वैश्विक मंदी की आशंका जता रहे हैं। इसके कारण भविष्य में सोने, चांदी के ऊपर निर्भरता बढ़ेगी।

गोल्ड प्राइस टूडे का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular