Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 15 जून बुधवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 15 जून बुधवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट है। आज 15 जून 2022 बुधवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व आज ब्याज दरें उम्मीद से ज्यादा बढ़ा सकता है। इस कारण से सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ रही है। गोल्डमैन सैक्स के अनुमान के मुताबिक जून की पॉलिसी बैठक में फेड ब्याज दरें 0.75 फीसदी तक बढ़ा सकता है। सोने का भाव 1822 डॉलर के महत्वपूर्ण लेवल से नीचे चला गया है। चांदी के भाव ने भी 21 डॉलर का लेवल तोड़ दिया। जैन ने कहा कि आज फेड की बैठक के फैसले से पहले सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। जैन ने कहा कि फेड के फैसले के बाद ही सोने, चांदी में ट्रेड करें उससे पहले दूर रहें।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 15 जून 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का रेट (23 carat gold rate)- 50100 (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49100 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44300 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40100 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40400 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 62300 रुपए/प्रति किलो

कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन जनपद कासगंज के मुताबिक सोने का भाव 52000 रुपए और चांदी का भाव 62300 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 15 June 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 52100 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 49910
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 47620
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 43400
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 39600
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 31260
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 40250
चांदी का भाव (Silver Price)-62000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए किलो सस्ता)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 740 रुपए प्रति नग

SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की हेड वंदना भारती ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि फेड 0.5 फीसदी ब्याज दर बढ़ा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सोने के भाव में गिरावट आएगी। अगर दरों में कटौती 0.5 फीसदी से ज्यादा हुई तो सोने, चांदी के भाव में तेज गिरावट देखने को मिलेगी।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 50000-49770 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 50440-50660 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 59000-58440 रुपए और ऊपर में 60000-60660 रुपए तक जा सकता है।

COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1800-1788 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1822-1834 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 20.70-20.45 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 21.20-21.55 डॉलर आ सकता है।

नोट: सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनार की न्यूज के अपने मोबाइल पर रोजाना पाने के लिए हमारे मोबाइल नं 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में वीपी अनुज गुप्ता ने आज सोने के जून वायदा को 50500 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 50850 रुपए का स्टॉप लॉस और 49800 रुपए का लक्ष्य दिया है। उन्होंने MCX पर चांदी को 60200 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 60850 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 59000 रुपए तक जा सकता है।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का जारी सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 14 जून 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का रेट (23 carat gold rate)- 50300 (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49200 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40300 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31900 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40600 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 63800 रुपए/प्रति किलो (1400 रुपए सस्ती)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 14 June 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53100 रुपए प्रति 10 ग्राम (1000 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (958 Hallmark gold price)- 49910
22 कैरेट सोने का भाव (916 Hallmark gold price)- 47620
20 कैरेट सोने का भाव (833 Hallmark gold price)- 43400
18 कैरेट सोने का भाव (750 Hallmark gold price)- 39600
14 कैरेट सोने का भाव (583 Hallmark gold price)- 31260
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav 8 gram 916 Hallmark)- 40250
चांदी का भाव (Silver Price)-63000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए किलो सस्ता)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Hallmarked)- 750 रुपए प्रति नग

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1817 डॉलर और चांदी का 21.17 डॉलर पर चल रहा है।

गोल्ड प्राइस टूडे का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular