Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 13 मई शुक्रवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 13 मई शुक्रवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट है। आज 13 मई 2022 शुक्रवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक वैश्विक इकोनॉमी ने मंदी की चिंता के चलते सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ रही है। डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। डॉलर इंडेक्स में तेजी के कारण सोने का भाव 3 महीने के निचले स्तर और चांदी का भाव 22 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों से पता चला कि महंगाई में गिरावट नहीं आएगी।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

सोने के भाव ने कॉमेक्स पर 1830 डॉलर का महत्वपूर्ण लेवल तोड़ दिया है। चांदी ने भी 21 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस का लेवल तोड़ दिया है। सोने, चांदी का भाव मेक या ब्रेक लेवल पर है। अगर डॉलर इंडेक्स में तेजी जारी रही तो सोने, चांदी के भाव में आने वाले सेशन में गिरावट आएगी। सोने, चांदी के भाव के उतार-चढ़ाव को देखते हुए जैन ने ट्रेडर्स को बाजार से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने लंबे समय के निवेशकों को एसआईपी के जरिए निवेश की सलाह दी है। इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने के भाव आने वाले समय में 1770 डॉलर का लेवल और चांदी का भाव 20 डॉलर का लेवल छू सकता है। MCX पर सोने का भाव 49000 रुपए और चांदी का भाव 56000 रुपए का लेवल आने वाले समय में छू सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 13 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50300 रुपए (600 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49300 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40400 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32000 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 44600 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 61900 रुपए/प्रति किलो (1200 रुपए सस्ती)

कासगंज में सोने का भाव 52400 रुपए और चांदी का भाव 61700 रुपए रहा।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 50000-49770 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 50380-50550 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 58300-57500 रुपए और ऊपर में 59220-60000 रुपए तक जा सकता है।

आज COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1838-1850 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1838-1850 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 20.50-20.20 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 21.00-21.30 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने का जून वायदा 50500 रुपए पर बेच सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 50850 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 49700 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 59000 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 59750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 58000 रुपए तक जा सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 12 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50900 रुपए (400 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49900 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45100 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40900 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32300 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 63100 रुपए/प्रति किलो

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1823 डॉलर और चांदी का 21.81 डॉलर पर चल रहा है।

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular