Saturday, September 21, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 10 मई मंगलवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 10 मई मंगलवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट है। आज 10 मई 2022 मंगलवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया एडवाइजरी की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट रहेगी। जैन ने कहा कि आज सोने, चांदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव रहेगा इसलिए लेवल्स को नजदीक से देखें। जैन के मुताबिक डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई क पास ट्रेड कर रहा है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

आगे चलकर फेड की तरफ से ब्याज दर बढ़ाने की आशंका में डॉलर को सपोर्ट मिल रहा है। ग्लोबल शेयर बाजार 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए। आमतौर पर महंगाई बढ़ने पर सोने, चांदी का भाव तेज होता है पर इंटरनेशनल मार्केट इसको नकार रहा है। सोना और चांदी बहुत ही महत्वपूर्ण लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सोने के भाव को 1850 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट है वहीं चांदी के भाव को 21.80 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस है। अगर इन लेवल के नीचे सोना, चांदी गया तो और गिरावट आएगी।

दिल्ली स्वर्णकार एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, दिल्ली में सोने का भाव (10 मई 2022)
24 कैरेट सोने का भाव- 53250 रुपए (9999) (200 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव -53000 (9950)
22 कैरेट सोने का भाव – 51150 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव – 42000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव – 34350 रुपए
चांदी का भाव (Silver Price)- 65000 रुपए (मेकिंग और जीएसटी चार्ज अलग)

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 10 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51000 रुपए (200 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50000 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45100 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40900 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32400 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 64200 रुपए/प्रति किलो (500 रुपए सस्ता)

कासगंज में सोने का भाव 53150 रुपए और चांदी का भाव 64200 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun 10 May 2022) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53000 रुपए प्रति 10 ग्राम (200 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50770
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48450
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44150
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40280
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40940
चांदी का भाव (Silver Price)-65000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)- 770 रुपए प्रति नग

लखनऊ सराफा एसोसिएशन का जारी सोने, चांदी का भाव
24 carat gold- Rs 53900
22 carat gold- Rs 52300
18 carat gold- Rs 46500
Silver- Rs 65000

मदन ज्वेलरी, गुप्ता ज्वेलर्स, खगड़िया
सोना- 53600 रुपए
चांदी- 63700 रुपए

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 50800-50550 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 51100-51330 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 61100-60660 रुपए और ऊपर में 61800-62220 रुपए तक जा सकता है।

आज COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1850-1832 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1870-1884 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 21.55-21.2 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 22.00-22.30 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने का जून वायदा 51200 रुपए पर बेच सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 50500 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 62000 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 63200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 60500 रुपए तक जा सकता है।

दिल्ली स्वर्णकार एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, दिल्ली में सोने का भाव (9 मई 2022)
24 कैरेट सोने का भाव- 53250 रुपए (9999)
23 कैरेट सोने का भाव -53000 (9950)
22 कैरेट सोने का भाव – 51150 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव – 42000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव – 34350 रुपए
चांदी का भाव (Silver Price)- 65000 रुपए (मेकिंग और जीएसटी चार्ज अलग)

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 9 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51200 रुपए (100 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50300 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45400 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41100 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32500 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41300 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 64700 रुपए/प्रति किलो (100 रुपए सस्ता)

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1853 डॉलर और चांदी का 21.78 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular