Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 6 मई शुक्रवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 6 मई शुक्रवार का सोने, चांदी का भाव, सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट है। आज 6 मई 2022 शुक्रवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

गुरूवार को फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के बाद ट्रेजरी यील्ड कई साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। इस कारण से टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट आ गई और डाओ जोंस में गिरावट आ गई। डॉलर में मजबूती के कारण सोने के भाव में गिरावट शुरू हो गई। कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में गिरावट की आशंका है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में गिरावट है। भाव 8 डॉलर तक गिर चुका है। सोने का भाव फिर से 1900 डॉलर के नीचे पहुंच चुका है।

अनुज गुप्ता के मुताबिक डॉलर इंडेक्स 20 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है। सोना 2 महीने के निचले स्तर 1870 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी भी 2 महीने के निचले स्तर पर ट्रेड कर रही है। गुप्ता के मुताबिक 2022 की दूसरी तिमाही में सोने, चांदी के भाव में गिरावट की उम्मीद है।

गुप्ता ने कहा कहा कि अगले 2 महीने में सोने का भाव इंटरनेशनल मार्केट में 1820 डॉलर से 1780 डॉलर का लेवल छू सकता है। वहीं MCX पर सोने का भाव 49000 रुपए से 48000 रुपए तक आ सकता है। चांदी का भाव भी 18 से 20 डॉलर तक पहुंच सकता है। MCX पर चांदी का भाव गिरकर 58000 रुपए तक आ सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 6 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51000 रुपए (300 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50000 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45200 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40900 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32400 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41200 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 64500 रुपए/प्रति किलो
कासगंज में सोने का भाव 53350 रुपए और चांदी का भाव 65850 रुपए रहा।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने का जून वायदा 51200 रुपए पर बेच सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51550 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 50700 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 63000 के लेवल पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 63850 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 61500 रुपए तक जा सकता है।

केडिया एडवाइजरी के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 50600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 50300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50900-51100 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मई वायदा 61500 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 61000 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 62300-62800 रुपए पर जा सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 5 मई 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51300 रुपए (700 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50200 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45500 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41200 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32900 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41500 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66100 रुपए/प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो महंगा)

दिल्ली स्वर्णकार एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, दिल्ली में सोने का भाव (5 मई 2022)
24 कैरेट सोने का भाव- 53350 रुपए (9999)
23 कैरेट सोने का भाव -53100 (9950)
22 कैरेट सोने का भाव – 51200 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव – 42150 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव – 34400 रुपए
चांदी का भाव (Silver Price)- 65000 रुपए

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1867 डॉलर और चांदी का 22.25 डॉलर पर चल रहा है।

1 जून 2022 से सोने के गहनों की अनिवार्य हॉलमार्किंग इन नए जिलों में लागू होगी, अपने जिले का नाम देखें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular