Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook Today: सोने का भाव आज और हफ्ते के दौरान...

Gold Price Outlook Today: सोने का भाव आज और हफ्ते के दौरान कैसा रहेगा जानिए

Gold Price Outlook 10 June: आज सोने का भाव कैसा रहेगा इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट से चर्चा की। इस हफ्ते के सोने के भाव के आउटलुक पर भी एक्सपर्ट ने राय दी। पिछला हफ्ता सोने के लिए बहुत अच्छा रहा था। सोने और चांदी दोनों में ही अच्छी तेजी आई थी। क्या ये तेजी आज और इस हफ्ते हाजिर बाजार और MCX पर जारी रहेगी आगे जानिए।

पिछले हफ्ते अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने ने फरवरी के बाद सबसे ज्यादा ऊंचाई को छुआ। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड और शेयर बाजार में थोड़ी स्थिरता से सोना भी स्थिर हो गया था। चीन के गोल्ड रिजर्व का मई में मूल्य 78.35 अरब डॉलर से बढ़कर 79.83 अरब डॉलर हो गया।

ट्रस्टलाइन में कमोडिटी के प्रमुख राजीव कुमार ने सोने के भाव का आउटलुक (Gold Price Outlook) बताते हुआ कहा कि आज सोने में कमजोरी रहेगी। आज MCX पर सोने का भाव 32600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर आज सोना 1325 डॉलर के लेवल दिखा सकता है। उनके मुताबिक चीन के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से अच्छे आए हैं।

इंडिया निवेश की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक आज MCX पर सोने के भाव को 32725 से 32515 रुपए पर सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में 33093 से 33251 पर जाने की संभावना है। चांदी के भाव को 36985 से 36626 का सपोर्ट है। वहीं ऊंचे में 37645 से 37946 रुपए पर जा सकती है।

जानकारों के मुताबिक अंतराष्ट्रीय स्तर और MCX पर आज अगर गिरावट का सीधा असर सोने के हाजिर भाव पर पड़ेगा। हाजिर बाजार में भी आज सोने में गिरावट के संकेत है। स्पॉट मार्केट इनके मुताबिक ही दाम तय करते हैं।

MCX पर आज सोना 238 रुपए की गिरावट के साथ 32698 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी का भाव 470 रुपए की गिरावट के साथ 36874 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। हफ्ते के दौरान सोने का आउटलुक कैसा रहेगा आगे जानिए।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च हेड रवि सिंह के मुताबिक MCX पर आज सोने का भाव 32500 रुपए से 32900 रुपए की रैंज में ट्रेड करेगा। रवि सिंह ने कहा कि चीन के व्यापार से जुड़े आंकड़ों पर आज नजर रखनी चाहिए।

MCX पर सोने का भाव शुक्रवार को 139 रुपए की तेजी के साथ 32939 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव 326 रुपए की तेजी के साथ 37348 रुपए पर बंद हुआ था।

एंजेल ब्रोकिंग में कमोडिटी के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अमेरिका के स्टॉक फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है। वहीं अमेरिका में नौकरी के कमजोर आंकड़ों के कारण ब्याज दरे घटने की आशंका बढ़ गई है। उनके मुताबिक अमेरिका में मई में सिर्फ 75 हजार नई नौकरियां ही आई जो कि कम है।

अनुज गुप्ता के मुताबिक अमेरिका में डॉलर कमजोर होने से हफ्ते के दौरान सोने के अंतराष्ट्रीय भाव में तेजी आएगी। सोने के भाव का आउटलुक (Gold Price Outlook) बताते हुए उन्होंने कहा कि हफ्ते के दौरान सोने का भाव 1350 से 1355 डॉलर तक जा सकता है।

इंडिया निवेश की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक सोने का भाव 1350 डॉलर के अहम स्तर के नजदीक है। अगर ये लेवल सोना तोड़ता है तो आगे बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। सोने का भाव अंतराष्ट्रीय स्तर पर 1370 से 1390 डॉलर तक जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक सोने के भाव को 1336 से 1332 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं चांदी के भाव 14.8 पर सपोर्ट है। ऊंचे में चांदी के भाव 15.20 से 15.34 डॉलर का सपोर्ट है।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में आज हल्की गिरावट देखी जा रही है। सुबह सोना गिरकर 1330 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिका और मैक्सिको में अवैध प्रवासियों को लेकर समझौता हो गया है। इसका असर सोने के भाव पर पड़ा।

सोने का भाव देश के हर शहर में अलग-अलग क्यों होता है, कारण यहां क्लिक कर पढ़ें

इसके बाद डॉलर में भी मजबूती देखी गई। चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार के चीफ एडिटर को लगता है कि अमेरिका चीन के साथ मैक्सिको जैसा समझौता कर सकता है।

ईटीएफ निवेशक भी अभी आगे क्यू का इंतजार कर रहे हैं। दुनिया में ब्याज दरें घटना शुरू हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत ने भी गुरूवार को दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावना बढ़ गई है। ब्लूमबर्ग ने अनुमान लगाया है कि 90 फीसदी चांस है कि फेडरल रिजर्व सितंबर की बैठक में ब्याज दरें घटा दें।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर हमें व्हाट्सएप पर अपना और शहर का पर नाम लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने के भाव भी इस नंबर पर दे सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular