Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: आज 11 अप्रेल सोमवार का...

22, 24, 18 carat gold price today: आज 11 अप्रेल सोमवार का सोने, चांदी का भाव, इस हफ्ते के लिए सोने, चांदी के रेट पर एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में हल्की तेजी है। आज 11 अप्रैल 2022 सोमवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि इस हफ्ते सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1900 डॉलर और चांदी का भाव 24 डॉलर का सपोर्ट है। फेडरल रिजर्व के कमेंट के बाद डॉलर इंडेक्स 2 साल की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इंडिया इंफोलाइन में वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक इस हफ्ते सोने का भाव 1960 डॉलर का लेवल दिखा सकता है। वहीं चांदी का भाव 25.30 डॉलर तक जा सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 11 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51800 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50800 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45900 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41800 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41900 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69200 रुपए/प्रति किलो

कासगंज में सोने का भाव 53200 रुपए और चांदी का भाव 68800 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 53600 रुपए प्रति 10 ग्राम (300 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51350
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47800
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44650
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40740
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32160
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41410
चांदी का भाव (Silver Price)-69000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-810 रुपए प्रति नग

लखनऊ में सोने का भाव लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन जारी करता है। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 54600 रुपए, 22 कैरेट सोने का रेट 53100 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 48300 रुपए रहा। चांदी का भाव 69000 रुपए प्रति किलो रहा।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

सोने और चांदी की मांग सुरक्षित निवेश के तौर पर जारी है। रूस और यूक्रेन का तनाव और बढ़ती वैश्विक महंगाई से सोने के भाव को सपोर्ट मिल रहा है। सोसेटे जेनेराले की रिपोर्ट के मुताबिक उनके मल्टी एसेट पोर्टफोलियो में 5 फीसदी सोना है। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में सोने के भाव में तेजी का अनुमान है।

मनोज जैन ने आज सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51880-51700 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 52280-52500 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 66660-66200 रुपए और ऊपर में 67400-67880 रुपए तक जा सकता है।

वहीं COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1934-1922 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1958-1970 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 24.70-24.40, डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 25.20-25.55 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51900 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 50650 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52400 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 66800 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66150 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 68100 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

मनोज जैन ने सोने को गिरावट आने पर 51900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51660 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52400 रुपए तक जा सकता है। चांदी को जै ने 66600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 66200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। इसके लिए बंद आधार पर 67700 रुपए का लक्ष्य दिया है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 9 अप्रैल 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51800 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 50800 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45900 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41800 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 33200 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 41900 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 69200 रुपए/प्रति किलो

हॉलमार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी, नए हॉलमार्किंग चार्ज यहां देखें

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1949 डॉलर और चांदी का 24.92 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular