Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Price22, 24, 18 carat gold price today: इस हफ्ते और आज 28...

22, 24, 18 carat gold price today: इस हफ्ते और आज 28 मार्च सोमवार को सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा, एक्सपर्ट की राय

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022, Silver price: इस हफ्ते सोने, चांदी का भाव कैसा रहने वाला है इस पर जानिए देश के दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट की राय। आज 28 मार्च 2022, सोमवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। साथ ही पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, इंडिया इंफोलाइन के अनुज गुप्ता और केडिया कमोडिटी के अजय केडिया की सोने और चांदी के भाव पर राय जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन ने कहा कि इस हफ्ते सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी रही। वहीं ग्लोबल एनर्जी कीमतों और अमेरिका में खराब आर्थिक आंकड़ों से सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिला। क्रूड के बढ़ते दाम से महंगाई बढ़ेगी वहीं आर्थिक विकास की दर धीमी होगी इससे सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिलेगा।

जैन ने कहा कि इस हफ्ते कॉमेक्स पर सोने का भाव 1922 डॉलर का लेवल छू सकता है। वहीं चांदी का भाव 24.84 डॉलर तक पहुंच सकता है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

मनोज जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 51660-51480 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 52050-52220 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 68440-67900 रुपए और ऊपर में 69200-69750 रुपए तक जा सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

वहीं COMEX पर सोने के भाव को नीचे में 1945-1933 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1968-1984 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 25.55-25.20 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 26.00-26.30 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा सोने को 51550 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 51250 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52200 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 68500 के लेवल पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 67900 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का भाव 69500 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का वायदा 51900 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 52200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51550 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

केडिया के मुताबिक चांदी में भी गिरावट की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 69000 रुपए पर बेच सकते हैं। इसके लिए 69500 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 68200 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने को 51660 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51480 रुपए का स्टॉप लॉस और 52100 रुपए का लक्ष्य दिया है। चांदी को 68400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 67900 रुपए का स्टॉप लास और बंद आधार पर 69300 रुपए का लक्ष्य दिया है।

हॉलमार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी, नए हॉलमार्किंग चार्ज यहां देखें

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1946 डॉलर और चांदी का 25.38 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular