Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook 6 June: क्या आज फिर सोने में तेजी रहेगी,...

Gold Price Outlook 6 June: क्या आज फिर सोने में तेजी रहेगी, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook 6 June: सोने के भाव में कई महीनों बाद एक बार फिर बड़ी तेजी का दौर शुरू हुआ है। हाजिर बाजार, एमसीएक्स और कॉमेक्स पर सोने का भाव बहुत तेजी से भाग रहा है। आज MCX और हाजिर बाजार में भाव कैसा रहेगा इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट से बातचीत की।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर तो इसमें सिर्फ 3 दिन में 38 डॉलर प्रति औंस (28.3 ग्राम) की तेजी आ गई। सोने में इतनी तेजी बड़े दिनों बाद देखी गई है। सोने में तेजी का असली कारण अमेरिका है। दरअसल अमेरिका का रिजर्व बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च के हेड रवि सिंह के मुताबिक आज सोने में तेजी ही रहेगी। उनके मुताबिक MCX पर सोने का भाव 32900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा सकता है। सिंह ने 32500 के स्टॉप लॉस के साथ सोने को खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक 32650 रुपए पर सोना खरीदा जा सकता है।

MCX पर आज सुबह शुरूआती भाव 58 रुपए तेज खुला है। सोना सुबह 9.20 बजे 32738 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी में 119 रुपए की तेजी है और ये 36960 रुपए पर ट्रेड कर रही है। कल दिल्ली में हाजिर बाजार में भाव स्थिर था। आज MCX पर तेजी के बाद हाजिर बाजार में भाव तेज रहने की संभावना है।

च्वाइस ब्रोकिंग की रिसर्च रिपोर्ट में टेक्नीकल आधार पर आज सोने में तेजी बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आज सोने में तेजी रहेगी। रिपोर्ट में आज सोना 32900 रुपए तक जाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं चांदी में 37500 रुपए प्रति किलो जाने का लक्ष्य दिया है।

आज सुबह 9 बजे कॉमेक्स पर सोने का भाव 1331.8 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है वहीं चांदी का भाव 14.83 डॉलर प्रति औंस है। अमेरिका में ब्याज दर में कटौती की संभावना से पूरे विश्व में खलबली मच गई है।

इस कारण निवेशक डॉलर छोड़ सोने की तरफ भागने लगे हैं। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि अगर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराता है तो ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर तो सोने का भाव 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया।

MCX पर सोने का भाव बुधवार को 32490 रुपए पर बंद हुआ था। इसमें 86 रुपए की तेजी थी। वहीं चांदी का भाव 36855 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर हमें व्हाट्सएप पर अपना और शहर का पर नाम लिखकर भेजें। आप अपने शहर का सोने के भाव भी इस नंबर पर दे सकते हैं। अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular