Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, आज चांदी का भाव: आज सोमवार को सोने, चांदी...

gold price today, आज चांदी का भाव: आज सोमवार को सोने, चांदी के भाव में तेजी, जानिए सोने, चांदी का रेट

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। आज सोने, चांदी के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में तेजी है। आज 28 फरवरी 2022, सोमवार का 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। देश के बड़े शहरों में सोने का भाव और चांदी का भाव जानिए।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है। इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने कहा कि जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने, चांदी की मांग बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्रूड के बढ़ते दाम और वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट से भी सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिलेगा।

आज 28 फरवरी 2022, सोमवार को लखनऊ में सोने का भाव 800 रुपए महंगा हुआ। चांदी का भाव भी 500 रुपए महंगा हुआ। देहरादून में सोने का भाव 750 रुपए और चांदी का भाव 1000 रुपए महंगा हुआ।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के मुताबिक लखनऊ में आज 28 फरवरी को सोने का भाव 800 रुपए महंगा हुआ। चांदी के भाव में 500 रुपए की तेजी रही। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 53500 रुपए, 22 कैरेट का भाव 52000 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 47300 रुपए रहा। चांदी का भाव 67500 रुपए रहा। कासगंज में सोने का भाव 52400 रुपए और चांदी का भाव 67300 रुपए रहा। बदायूं में सोने का भाव 53520 रुपए और चांदी का भाव 68700 रुपए रहा।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 52450 रुपए प्रति 10 ग्राम (750 रुपए महंगा)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50250
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47940
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 43690
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 39860
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31470
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40520
चांदी का भाव (Silver Price)-67000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-780 रुपए प्रति नग

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 28 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 51100 रुपए (300 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48900 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 45300 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 41100 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 32100 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40800 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66800 रुपए/प्रति किलो

Gold price today 28 Feb
Gold price today 28 Feb

गुप्ता ने कहा कि ट्रेडर्स सोने को 50000 से 50200 रुपए पर खरीद सकते हैं। उन्होंने इसके लिए 49500 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक सोने का भाव 52000 रुपए तक जा सकता है। गुप्ता ने MCX पर चांदी को 64600-64800 के लेवल पर खरीद की सलाह दी है। इसके लिए 64000 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 67000 रुपए तक आज जा सकता है।

सूचना: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

गुप्ता के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर सोने का भाव 1950 डॉलर और चांदी का भाव 26 डॉलर का लेवल जल्द छू सकता है। वहीं क्रूड का भाव 102 से 105 डॉलर तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 50300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49900 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50800-51200 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 65000 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 64600 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 65800-66500 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने का वायदा 49950 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49600 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक भाव 50550 रुपए तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1909 डॉलर और चांदी का 24.32 डॉलर पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular