Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, आज चांदी का भाव: सोने, चांदी के भाव में...

gold price today, आज चांदी का भाव: सोने, चांदी के भाव में तेजी, जानिए आज क्या होगा

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: यहां जानिए आज देश में सोने, चांदी का भाव सस्ता होगा या महंगा। रूस और यूक्रेन तनाव चरम पर पहुंच गया है। इससे सोने, चांदी के भाव में तेजी आ रही है। साथ ही 22 फरवरी 2022 को 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के डायरेकटर सूरज चौहान के मुताबिक आज 22 फरवरी 2022 को सोने का भाव 300 रुपए और चांदी का भाव 700 रुपए महंगा हुआ। देहरादून में सोने का भाव 350 रुपए महंगा हुआ।

सोमवार को दिन में सोने, चांदी के भाव में गिरावट देखी गई थी पर रात में रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के 2 राज्यों को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया। इसके बाद सोने, चांदी के भाव में तेजी आ गई। इससे तनाव बढ़ने के संकेत मिले और भाव तेज हो गए। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1910 डॉलर के पार चला गया है। वहीं चांदी के भाव ने 24 डॉलर का स्तर तोड़ दिया है। कॉमेक्स पर सोने का भाव जून 2022 के बाद सबसे ज्यादा है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 22 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50600 रुपए (300 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 49100 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44900 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40500 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66700 रुपए/प्रति किलो (700 रुपए महंगा)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 51950 रुपए प्रति 10 ग्राम (350 रुपए की तेजी)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 49770
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47490
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 43270
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 39480
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31170
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40130
चांदी का भाव (Silver Price)-66000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-780 रुपए प्रति नग

कासगंज में सोने का भाव 51600 रुपए और चांदी का भाव 66100 रुपए रहा। जैन ने इस हफ्ते सोने के भाव का MCX पर नीचे में 49920-49770 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 50280-50500 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 63220-62800 रुपए और ऊपर में 63900-64500 रुपए तक जा सकता है।

21 फरवरी 2022 सोने, चांदी का भाव

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में $1884-1874 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1918-1934 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 23.70-23.30 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 24.40-24.70 डॉलर आ सकता है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज 22 फरवरी 2022 को सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। गुप्ता ने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 50000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49750 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50900 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 63300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 62650 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 65000 रुपए तक जा सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 50000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49750 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50350-50600 रुपए तक जा सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 63400 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 62900 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 63900-64500 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर चांदी का वायदा 63660 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 63100 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 64500 रुपए तक जा सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 21 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50300 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48800 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44600 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40500 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40300 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66000 रुपए/प्रति किलो (100 रुपए महंगा)

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1911 डॉलर और चांदी का 24.20 डॉलर पर चल रहा है।

चांदी का भाव 2022 में धूम मचा सकता है

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular