Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, आज चांदी का भाव: सोने का भाव MCX पर...

gold price today, आज चांदी का भाव: सोने का भाव MCX पर 13 महीने और कॉमेक्स पर 8 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा, जानिए आज का भाव

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: सोने, चांदी का भाव लगातार महंगा हो रहा है। यहां जानिए आज देश में सोने, चांदी का भाव सस्ता होगा या महंगा। साथ ही 15 फरवरी 2022 को 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 52800, 22 कैरेट का भाव 51300, 18 कैरेट का भाव 46600 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 67000 रुपए रहा।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव और महंगाई के डर से सोने, चांदी के भाव में सोमवार को भारी तेजी आ गई। सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 3 महीने की ऊंचाई पर था मंगलावर को और भाव तेज हुए और सोने का भाव 8 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 11 जून 2021 को कॉमेक्स पर सोने का भाव 1878 डॉलर के पार गया था। इस तरह आज भाव 8 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए। फिलहाल कॉमेक्स पर सोने का भाव 1877 डॉलर पर चल रहा है। MCX पर सोने का भाव 13 महीने की ऊंचाई 50323 रुपए पर पहुंच चुका है। लखनऊ में आज सोने का भाव 600 रुपए महंगा हुआ और चांदी के भाव में 1000 रुपए की तेजी रही।

क्रूड के बढ़ते भाव से महंगाई बढ़ने की चिंता है। इससे भी सोने, चांदी के भाव तेज हो रहे हैं। चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के डायरेक्टर सूरज चौहान के मुताबिक आज चंडीगढ़ में सोने का भाव 800 रुपए महंगा हुआ और चांदी में भी 800 रुपए की तेजी रही। देहरादून सराफा मंडल के मुताबिक 15 फरवरी 2022 को सोने का भाव 600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1000 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ।

कॉमेक्स पर सोने का भाव 1900 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है। जैन ने कहा कि आज सोने, चांदी का भाव महंगा होगा और तेजी जारी रहेगी। उन्होंने भाव में गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 15 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50500 रुपए (800 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48900 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44800 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40600 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31800 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)-40300 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66800 रुपए/प्रति किलो (800 रुपए महंगा)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 51750 रुपए प्रति 10 ग्राम (600 रुपए की तेजी)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 49580
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47300
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 43110
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 39330
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31050
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 39980
चांदी का भाव (Silver Price)-67000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-790 रुपए प्रति नग

Gold ka bhav

कासगंज में सोने का भाव 51600 रुपए और चांदी का भाव 66000 रुपए प्रति किलो रहा। फेडरल रिजर्व की बैठक 14 फरवरी की रात में हुआ लेकिन उस बैठक का फैसला अब तक पता नहीं चला है। हालांकि फेडरल रिजर्व के एक सदस्य लगातार अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की वकालत कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व ने बैठक के बाद ये स्टेटमेंट जारी किया।

फेड की इमरजेंसी बैठक के बाद स्टेटमेंट

जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 49700-49440 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 50200-50500 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 63660-63200 रुपए और ऊपर में 64700-65200 रुपए तक जा सकता है।

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में $1858-1845 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1884-1892 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल23.55-23.20 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 24.00-24.44 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज 15 फरवरी 2022 को सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। गुप्ता ने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 49800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49450 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50500 रुपए तक आ सकता है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 64000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 63350 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 65200 रुपए तक जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने का वायदा 50000 रुपए से ऊपर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49700 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक सोने का भाव 50,500 रुपए तक जा सकता है। चांदी का वायदा 64000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 63400 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 65200 रुपए तक जा सकता है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 14 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 49700 रुपए (500 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48300 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44100 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31300 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 39800 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66000 रुपए/प्रति किलो (700 रुपए महंगा)

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1878 डॉलर और चांदी का 23.98 डॉलर पर चल रहा है।

2022 में चांदी का भाव धूम मचा सकता है

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular