Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today, आज चांदी का भाव: फेड की बैठक से पहले...

gold price today, आज चांदी का भाव: फेड की बैठक से पहले आज सोने, चांदी का भाव महंगा

22, 24, 18 carat gold price today, आज सोने का भाव 2022: यहां जानिए आज देश में सोने, चांदी का भाव सस्ता होगा या महंगा। आज अमेरिका में फेडरल रिजर्व की इमरजेंसी बैठक है। इसका सोने, चांदी के भाव पर क्या असर होगा ये जानिए। साथ ही 14 फरवरी 2022 को 24, 23, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव भी जानिए। चंडीगढ़ सराफा एसोसिएशन के डायरेक्टर सूरज चौहान के मुताबिक आज चंडीगढ़ में सोने का भाव 500 रुपए सस्ता और चांदी का भाव 700 रुपए महंगा हुआ। वहीं देहरादून में सोने का भाव 450 रुपए और चांदी का भाव 1000 रुपए महंगा हुआ।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव और क्रूड के बढ़ते दाम के कारण सोने, चांदी का भाव तेज रहेगा। उनके मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का भाव 1884 डॉलर और चांदी का भाव 24 डॉलर का स्तर छू सकता है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक भारतीय समय अनुसार आज रात 10 बजे है। अधिकतर कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार फेड के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले को डिस्काउंट कर चुका है। अब नजर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव पर है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 14 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 49700 रुपए (500 रुपए सस्ता)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48300 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44100 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40000 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31300 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 39800 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66000 रुपए/प्रति किलो (700 रुपए महंगा)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 51150 रुपए प्रति 10 ग्राम (450 रुपए की तेजी)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 49000
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 46750
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 42610
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 38870
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 30690
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 39510
चांदी का भाव (Silver Price)-66000 रुपए प्रति किलो (1000 रुपए प्रति किलो महंगा)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-780 रुपए प्रति नग

लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपए सस्ता होकर 52200 रुपए, 22 कैरेट सोने का भाव 50700 रुपए, 18 कैरेट का भाव 46100 रुपए और चांदी का भाव 66000 रुपए हो गया।

gold silver price 14 Feb 2022
सोने, चांदी का भाव 14 फरवरी 2022

जैन ने सोने के भाव का MCX पर नीचे में 48800-48470 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया है। वहीं तेजी में भाव 49,280-49,455 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं। वहीं चांदी का भाव नीचे में 62,320-61,660 रुपए और ऊपर में 63,360-63,700 रुपए तक जा सकता है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

वहीं कॉमेक्स पर सोने के भाव को नीचे में $1845-1834 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊपर में भाव 1877-1892 डॉलर तक आ सकता है। चांदी का भाव गिरकर सपोर्ट लेवल 23.30-23.10 डॉलर पहुंच सकता है वहीं ऊपर में भाव 23.80-24.00 डॉलर आ सकता है।

इंडिया इंफोलाइन सिक्योरिटीज में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक आज 11 फरवरी 2022 को सोने, चांदी के भाव में तेजी का अनुमान है। गुप्ता ने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 49000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 48780 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49500 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 62800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 62250 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 64000 रुपए तक जा सकता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 49000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 48780 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49300-49650 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी तेजी की संभावना है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का मार्च वायदा 63100 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 62700 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 63600-63950 रुपए पर जा सकता है।

मनोज जैन ने MCX पर सोने का वायदा 49100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 48770 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक सोने का भाव 49,500 रुपए तक जा सकता है। चांदी का वायदा 63100 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 62600 रुपए का स्टाप लॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक चांदी का भाव 64200 रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 12 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50200 रुपए
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48600 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44600 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40300 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31500 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 65300 रुपए/प्रति किलो

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1853 डॉलर और चांदी का 23.62 डॉलर पर चल रहा है।

2022 में चांदी का भाव धूम मचा सकता है

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular