Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: इस हफ्ते सोने का भाव तेज रहेगा, जानिए 4...

Gold Price Outlook: इस हफ्ते सोने का भाव तेज रहेगा, जानिए 4 बड़े एक्सपर्ट की राय

Gold Price Outlook: सोने का भाव 1300 डॉलर के पार चला गया है। शुक्रवार को न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1305 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सोने के भाव ने एक समय 1307 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

अगले हफ्ते भी जानकार सोने के भाव में तेजी की संभावना जता रहे हैं। इस पर गोल्ड प्राइस टूडे ने कमोडिटी ट्रैक करने वाले 4 बड़े एक्सपर्ट की राय ली।

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के रिसर्च हेड रवि सिंह ने गोल्ड प्राइस टूडे को बताया कि इस हफ्ते सोने में तेजी के संकेत है। जून के पहले हफ्ते में सोना 1310 डॉलर प्रति औंस का स्तर छू सकता है। वहीं भारत में सोने MCX पर सोने का वायदा भाव 32500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव ने 1300 डॉलर का अहम स्तर तोड़ दिया है। किटको के मुताबिक टेक्निकल के हिसाब से सोने में अगले हफ्ते की शुरुआत में खरीदारी देखने को मिल सकती है। वहीं फंडामेंटल के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है। अमेरिका ने मैक्सिको के सामान पर 5 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। अमेरिका और चीन के बाद अब मैक्सिको से तनाव का असर सोने के भाव पर पड़ रहा है।

सिंह के मुताबिक 18 जून को अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक होने वाली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ब्याज दरें घटने पर लोग सोने में निवेश करेंगे। दूसरी तरफ अमेरिकी और चीन के बीच चल रहे तनाव का अभी तक कोई तोड़ सामने नहीं आया है। रवि सिंह ने कहा कि अगले हफ्ते सोना 1290 से 1310 डॉलर की रैंज में ट्रेड करेगा।

एंजेल ब्रोकिंग में कमोडिटी के डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने गोल्ड प्राइस टूडे से बातचीत में सोने के भाव का आउटलुक (Gold Price Outlook) बताते हुए कहा इस हफ्ते सोने का भाव तेज रहने की उम्मीद है। गुप्ता ने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1320 से 1325 डॉलर तक जाने की संभावना है।

उनके मुताबिक विश्व में मंदी का डर सता रहा है। इसके अलावा भारत में विकास दर में भी गिरावट देखी गई है। उन्होने कहा कि अमेरिका का रिजर्व बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। जिस कारण सोने में तेजी आ सकती है।

ट्रस्टलाइन में कमोडिटी के हेड राजीव कपूर ने गोल्ड प्राइस टूडे बताया कि जून के पहले हफ्ते में भी सोने के भाव में तेजी की उम्मीद है। राजीव कपूर के मुताबिक 3 जून को शुरू हो रहे हफ्ते में अतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1315 से 1320 डॉलर तक जा सकता है।

वहीं भारत में MCX पर सोने का भाव 32300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। उनके मुताबिक अमेरिका और चीन के तनाव और इंडस्ट्रियल सेक्टर में मंदी की आंशका से सोने के भाव को बल मिलेगा। राजीव कपूर के मुताबिक भारत में स्थाई सरकार से डॉलर मजबूत हो रहा है।

अगले हफ्ते अंतराष्ट्रीय स्तर और MCX पर तेजी का असर स्पॉट मार्केट के भाव पर भी पडे़गा। मुंबई स्थित ज्वेलर कुमार जैन के मुताबिक इस कारण हाजिर बाजार में भी सोने के भाव में तेजी रहने की संभावना है। कुमार जैन के अनुमान के मुताबिक अगस्त तक सोना 36 से 37 हजार रुपए तक जा सकता है।

गोल्ड प्राइस टूडे ने एक्सपर्ट की मदद से 19 मई 2019 को बताया था कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव फिर 1300 डॉलर का स्तर छू सकता है। इस हफ्ते सोने के भाव ने ये स्तर छू लिया।

नोट: आप अगर रोजाना ये अपडेट अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमें 8448469588 पर नाम लिखकर व्हाट्सएप करें। आप अपने शहर के सोने के भाव की जानकारी देना चाहते हैं तो हमें अपने शहर का नाम और सोने, चांदी का भाव लिखकर goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular