Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price, Silver: सोने, चांदी के भाव में भारी गिरावट के बाद...

Gold Price, Silver: सोने, चांदी के भाव में भारी गिरावट के बाद अचानक तेजी क्यों, अब आगे क्या होगा

Gold Rate Today, Silver Price: अमेरिका में फेडरल रिजर्व की 14 फरवरी को होने वाली इमरजेंसी बैठक की खबर आते ही सोने, चांदी के भाव में गिरावट आ गई थी लेकिन अचानक बाजार पलटा और शुक्रवार शाम को सोने, चांदी के भाव में तेजी का माहौल शुरू हो गया। एक्सपर्ट से जानिए इस तेजी का कारण और क्या अभी आगे थोड़े दिन और तेजी रहेगी।

चंडीगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के डायरेक्टर सूरज चौहान के मुताबिक चंडीगढ़ में आज 12 फरवरी 2022 को सोने का भाव 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। वहीं देहरादून में सोने का भाव 400 रुपए महंगा हो गया। कासगंज में भी सोने का भाव 300 रुपए महंगा होकर 50800 रुपए हो गया। चांदी का भाव 65000 रुपए प्रति किलो रहा। बड़े शहरों में आज 12 फरवरी 2022 के सोने, चांदी के भाव नीचे दिए हुए हैं। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1100 रुपए महंगा होकर 52400 रुपए, 22 कैरेट सोने का भाव 50900 रुपए, 18 कैरेट का भाव 46300 रुपए और चांदी का भाव 500 रुपए महंगा होकर 66000 रुपए हो गया।

दरअसल अमेरिका में महंगाई दर 40 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे सोने, चांदी के भाव में गिरावट आई लेकिन उधर रात में खबर आई की रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

Alert: रोजाना सोने, चांदी के भाव और ज्वेलर्स, सुनारों से जुड़ी न्यूज अपने मोबाइल पर पाने के लिए अपने शहर का नाम हमें 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें।

यूक्रेन पर हमले के अंदेशे के बाद अचानक सोने, चांदी के भाव में तेजी आने लगी और सोने का भाव इंटरनेशनल मार्केट में 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1865 डॉलर के पार पहुंच गया। इंडिया इंफोलाइन में कमोडिटी और करेंसी के वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अब सोने का भाव फेडरल रिजर्व के कदम को डिस्काउंट कर चुका है। सोने, चांदी के इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स की नजर पर महंगाई दर और जियोपॉलिटिकल टेंशन पर है।

11 फरवरी 2022 का सोने, चांदी का भाव

अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने का भाव अब आगे तेज लग रहा है। उनके मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का भाव अगले हफ्ते 1880 डॉलर तक पहुंच सकता है। गुप्ता ने कहा अगर इसी तरह तेजी चलती रही तो भाव 1920 डॉलर तक भी पहुंच सकता है। गुप्ता ने कहा कि चांदी का भाव अगले हफ्ते 25 डॉलर का लेवल छू सकता है। वहीं पूरे महीने में भाव तेज होकर 28 डॉलर तक भी पहुंच सकता है।

अनुज गुप्ता ने Gold Price Today से बातचीत में कहा कि अगले हफ्ते MCX पर सोने का भाव 49700 रुपए तक पहुंच सकता है। वहीं इस महीने भाव 50200 रुपए तक जाने का अनुमान है। वहीं चांदी का भाव अगले हफ्ते 64500 रुपए तक पहुंच सकता है। फरवरी में चांदी का भाव MCX पर 66000 तक भी पहुंच सकता है।

रतलाम और राजकोट में चांदी की बिक्री को लेकर बहुत बड़ा फैसला

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने Gold Price Today को बताया कि जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने का भाव कॉमेक्स पर 1920 डॉलर का स्तर भी टच कर सकता है। वहीं चांदी का भाव 24.5 डॉलर तक पहुंच सकता है। MCX पर चांदी का भाव 62500 के ऊपर गया तो 66000 रुपए तक पहुंच सकता है। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोने, चांदी के भाव में आगे तेजी का ही अनुमान है।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 12 फरवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 50200 रुपए (1200 रुपए महंगा)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 48600 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 44600 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 40300 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31500 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 40100 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 65300 रुपए/प्रति किलो (600 रुपए महंगा)

55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप से जुड़ें- सुनार ज्वेलर्स एकता (https://www.facebook.com/groups/golds…)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 50700 रुपए प्रति 10 ग्राम (400 रुपए की तेजी)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 48570
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 46340
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 42300
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 38530
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 30420
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 39170
चांदी का भाव (Silver Price)-65000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-770 रुपए प्रति नग

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 23 डॉलर महंगा होकर 1860 डॉलर और चांदी का 23.60 डॉलर पर चल हो गया।

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

चांदी का भाव 2022 में धूम मचा सकता है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular