Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceFed Meeting Gold Price: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत...

Fed Meeting Gold Price: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत से सोने, चांदी के भाव में गिरावट

Fed Meeting Gold Price, सोने का भाव 2022: फेडरल रिजर्व की बड़ी महत्वपूर्ण बैठक हो गई है। इसका सोने, चांदी के भाव पर कैसा असर रहेगा जानिए। साथ ही देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव बताएंगे। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की है लेकिन बुधवार को संकेत दिया कि अमेरिका में मार्च से ब्याज दरें बढ़ना शुरू हो जाएंगी। अमेरिका में फिलहाल ब्याज दर 0.0 फीसदी है। ये बढ़कर 0.25 फीसदी हो सकती है।

अमेरिका में महंगाई दर 2 फीसदी से ऊपर है और मजबूत लेबर मार्केट को देखते हुए अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने के संकेत हैं। 2018 के बाद 3 साल में पहली अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने के संकेत हैं। दरों में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद हैं। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि फेड उग्र रास्ते पर चल सकता है।

पावेल के इस बयान के बाद इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में गिरावट आना चालू हो गई और भाव 24 डॉलर गिरकर 1814 डॉलर तक पहुंच गया। चांदी के भाव में भी 0.40 डॉलर की गिरावट आई और भाव 23.4 तक पहुंच गया। भारत में इसका असर आज 27 जनवरी को दिखाई देगा। MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट की उम्मीद है। जानकारों के मुताबिक सराफा बाजार में भी सोना, चांदी सस्ता होगा।

फेडरल रिजर्व के फैसले से भारत में सोने, चांदी का भाव कितना गिर सकता है

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी औकर करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक बढ़ती वैश्विक महंगाई, रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और विश्व की कमजोर जीडीपी के संकेत से सोने, चांदी के भावों को सपोर्ट मिलेगा। भारत में डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपए से भी सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिलेगा।

जानकारों के मुताबिक अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने के संकेत को बाजार ने पहले ही डिस्काउंट कर लिया था। ब्याज दरें बढ़ेंगी तो बड़े निवेशक अपना पैसा सोने में नहीं लगाते हैं। इसलिए सोने, चांदी के भाव में गिरावट आती है।

Federal Reserve Statement 26 January 2022
Federal Reserve Statement 26 January 2022

26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस पर सोने के भाव में तेजी रही। चंडीगढ़ में सोने का भाव 200 रुपए महंगा हुआ। वहीं देहरादून में सोने का भाव 300 रुपए महंगा हुआ। चंडीगढ़ में चांदी का भाव 300 रुपए महंगा हुआ।

सराफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के मुताबिक जयपुर में सोने का भाव 50500 रुपए और चांदी का भाव 65750 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 48300 रुपए और 18 कैरेट का भाव 40200 रुपए रहा। 14 कैरेट सोने का भाव 32200 रुपए रहा। कासगंज में सोने का भाव 50550 रुपए और चांदी का भाव 65600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं रीवा में 26 जनवरी 2022 को सोने का भाव 50700 रुपए और चांदी का भाव 65200 रुपए रहा। बदायूं में सोने का रेट 50550 रुपए और चांदी का भाव 65000 रुपए रहा।

नोट: सोने, चांदी के भाव के लिए अपने शहर का नाम हमें मोबाइल नंबर 8448469588 पर लिखकर व्हाट्सएप करें। क्रिप्टोकरेंसी के भाव और उससे जुड़ी जानकारी का अपडेट जानने के लिए हमें मोबाइल नंबर 8448469588 पर ‘क्रिप्टोकरेंसी’ लिखकर व्हाट्सएप करें।

चंडीगढ़ में सोने की हॉलमार्क ज्वेलरी का भाव/प्रति 10 ग्राम 26 जनवरी 2022 (Gold Price Today)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 49200 रुपए (200 रुपए की तेजी)
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 47700 रुपए
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 43700 रुपए
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 39700 रुपए
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 31100 रुपए
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 39500 रुपए/प्रति 8 ग्राम
चांदी का भाव (Silver Price 999.9)- 66000 रुपए/प्रति किलो (300 रुपए की तेजी)

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)- 50500 रुपए प्रति 10 ग्राम (300 रुपए की तेजी)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 48380
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 46160
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 42070
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 38380
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 30300
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)- 39010
चांदी का भाव (Silver Price)-66000 रुपए प्रति किलो
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-780 रुपए प्रति नग

पटना में ज्वेलरी की दुकान में लूट के बाद ज्वेलर्स एकता ने पूरे बिहार को हिला दिया

नोट: आपको Gold Price Today पर जो भाव दिए जा रहे हैं ये देश के अलग-अलग ज्वेलर्स और सराफा एसोसिएशन से लिए गए हैं। आपके शहर में सोने, चांदी का भाव ऊपर-नीचे हो सकता है क्योंकि स्थानीय ज्वेलर सोने के भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्किंग चार्ज भी जोड़ते हैं। कई ज्वेलर अपनी दुकान का प्रीमियम भी लेते हैं। इसलिए सराफा में दुकान पर सोने, चांदी के भाव में अंतर आ जाता है।

देश के 55 हजार ज्वेलर्स के फेसबुक ग्रुप ‘सुनार ज्वेलर्स एकता’ से जुड़े

गोल्ड प्राइस टूडे को ट्विटर पर फॉलो करें

गोल्ड न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। ये एक्सपर्ट की राय है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। गोल्ड प्राइस टुडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टुडे की नहीं होगी।

2022 में चांदी का भाव
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular