Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price: आज सोने के भाव में तेजी, जानिए सर्राफा में सोने,...

Gold Price: आज सोने के भाव में तेजी, जानिए सर्राफा में सोने, चांदी का रेट

नई दिल्ली: सोने के भाव में तूफानी तेजी जारी है। पिछले 3 दिन में सोने का रेट 770 रुपए तेज हो गया। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 34 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को पार कर गया।

इसी के साथ चांदी के भाव में भी तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का रेट 320 रुपए तेज होकर 34,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 32985 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चेन्नई में भाव 31,610 रुपए रहा।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 330 रुपए की तेजी के साथ 41330 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। मुंबई में 1 किलो चांदी का भाव 40,075 रुपए हो गया। वहीं चेन्नई में 1 किलो चांदी 43,800 रुपए प्रति किलो बिकी।

अंतराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के रेट में तेजी जारी है। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1314 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। पिछले 3 दिन में चांदी का भाव 1300 रुपए तेज हो गया है।

दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 33920 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम की सोने की गिन्नी का भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 25900 रुपए पर पहुंच गया। चांदी सिक्कों का भाव भी दिल्ली सर्राफा बाजार में 1 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा तेज हो गया। चांदी सिक्का लिवाल का भाव 79 हजार और बिकवाल का 80 हजार रुपए रहा।

सोने के भाव में शादियों के सीजन के अलावा अंतराष्ट्रीय बाजार में तेजी से भी बढ़ोतरी हुई है। इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपए तेज होकर 33950 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 150 रुपए की तेजी के साथ 40,850 रुपए प्रति किलो रहा। चांदी के सिक्के का बाव 625 रुपए पर स्थिर रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular