Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceSone ka Bhav, 22,18 Carat Gold Price, Silver Rate: चांदी के भाव...

Sone ka Bhav, 22,18 Carat Gold Price, Silver Rate: चांदी के भाव में 5000 रुपए की गिरावट, अगले 6-12 महीनें में चांदी का भाव कहां पहुंचेगा

Gold Price Today 20 September 2021, सोने का भाव Today: आज 20 सितंबर 2021,सोमवार को सोने का भाव सस्ता (Sone ka bhav sasta) है। सोने, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई। यहां जानिए आज का सोने और चांदी का भाव। 18 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का भाव, 23 कैरेट सोने का भाव, 20 कैरेट सोने का भाव, 14 कैरेट सोने का भाव और चांदी के सिक्कों का भाव (Silver Coin Price) और चांदी का भाव (Silver Price) जानिए। साथ ही जानिए अब आगे चांदी के भाव में गिरावट आएगी या तेजी आएगी

आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 48600 रुपए, 22 कैरेट का भाव 47100 और 18 कैरेट सोने का भाव 42800 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 63000 रुपए प्रति किलो रहा।

चंडीगढ़ में सोने के भाव में आज 20 सितंबर 2021, सोमवार के दिन 100 रुपए की गिरावट है। चंडीगढ़ में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 47600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव 46400 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव सुबह 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में 20 कैरेट सोने का रेट 41100 रुपए, 18 कैरेट सोने का भाव 37300 और 14 कैरेट सोने का भाव 29100 रुपए रहा। सोने की गिन्नी का भाव 37100 रुपए रहा। वहीं चांदी का भाव 700 रुपए सस्ता होकर 62100 रुपए प्रति किलो रहा।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के भाव के मुताबिक चांदी का भाव (Silver Price) पिछले 15 दिन में 5000 रुपए से ज्यादा गिर चुका है। 6 सितंबर को IBJA पर चांदी का भाव 65116 रुपए प्रति किलो था जो आज 59875 रुपए रह गया है। इस हिसाब से पिछले 15 दिन में चांदी के भाव में 5241 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

इंडिया इंफोलाइन में कमोडिटी के एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक चांदी का भाव MCX पर 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। चांदी का भाव 60000 रुपए प्रति किलो के नीचे पहुंच चुका है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण चांदी के भाव में गिरावट है। उनके मुताबिक चांदी का भाव और गिर सकता है। छोटी अवधि में चांदी का भाव गिरकर 57000 से 55000 रुपए तक के लेवल पर आ सकता है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भाव 20 से 21 डॉलर तक पहुंच सकता है।

गुप्ता के मुताबिक अगले 6 से 12 महीने में चांदी के भाव में तेजी आ सकती है। उन्होंने गिरावट पर चांदी को खरीदने की सलाह दी है। गुप्ता के मुताबिक चांदी का भाव अगले 6 से 12 महीने में 70000 से 75000 रुपए का लेवल छू सकता है। इसके पीछे महंगाई, इंडस्ट्रियल डिमांग और जियोपॉलिटिकल टेंशन प्रमुख कारण रहेंगे।

सोने के भाव में इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट के कारण लगातार गिरावट आ रही है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले 7 दिनों में 50 डॉलर की गिरावट आई है। फिलहाल भाव 1750 डॉलर तक पहुंच चुका है। पिछले 3-4 दिन में ही सोने का भाव 1100 रुपए तक सराफा में सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी का भाव 3500 रुपए प्रति किलो तक सस्ता हुआ है।

आप हमारे फेसबुक ग्रुप से, टेलीग्राम ग्रुप) या ट्विटर पर जुड़ सकते हैं।

पंकज चेन पर दिल्ली में सोने का भाव जीएसटी के साथ 47540 रुपए है। वहीं कानपुर में सोने का भाव 47670 रुपए है। इसी तरह कानुपर में गोल्ड जेवर का भाव जीएसटी के साथ 476900 रुपए चल रहा है। कानपुर में चांदी का भाव जीएसटी के साथ 63000 रुपए प्रति किलो है।

देहरादून में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Dehradun) (सराफा मंडल देहरादून के भाव)
24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)-47700 रुपए प्रति 10 ग्राम (100 रुपए सस्ता)
23 कैरेट सोने का भाव (23 carat gold price)- 45700
22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price)- 43690
20 कैरेट सोने का भाव (20 carat gold price)- 39730
18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold price)- 36250
14 कैरेट सोने का भाव (14 carat gold price)- 28620
सोने की गिन्नी का भाव (Sone ki Ginni ka Bhav)-36850
चांदी का भाव (Silver Price)-63000 (1000 रुपए सस्ता)
चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price)-750 (चांदी सिक्के का भाव 10 रुपए सस्ता)

IBJA का जारी आज का सोने, चांदी का भाव (20 सितंबर 2021)

Sone ka bhav

सोने का भाव
बदायूं में सोने का भाव 47990 रुपए, चांदी का भाव 61800 रुपए
मुंबई में सोने का भाव 46000 रुपए, चांदी का भाव 59900 रुपए
अहमदाबाद में सोने का भाव 47660 रुपए, चांदी का भाव 60800 रुपए
चेन्नई में सोने का भाव 47610 रुपए, चांदी का भाव 61800 रुपए
सालेम में सोने का भाव 47660 रुपए, चांदी का भाव 61750 रुपए
नागपुर में सोने का भाव 47800 रुपए, चांदी का भाव 63000 रुपए
विजयवाड़ा में सोने का भाव 47620 रुपए, चांदी का भाव 61800 रुपए

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर सोने का भाव (COMEX Gold Price) 1.7 डॉलर महंगा होकर 1752 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वहीं चांदी का भाव 22.46 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। MCX पर सोने का भाव 45980 पर और चांदी का भाव 60076 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

नोट: आप अगर रोजाना ये सोने, चांदी की खबरें अपने मोबाइल पर चाहते हैं तो हमारा व्हाट्सएप नंबर 8448469588 सेव कर अपने शहर का नाम लिखकर हमें व्हाट्सएप करें। आप अपने सुझाव goldkabhav@gmail.com पर भी ईमेल कर सकते हैं। स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे न्यूज से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular