Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price, Silver Price: सोने, चांदी का भाव इस हफ्ते कैसा रहेगा?

Gold Price, Silver Price: सोने, चांदी का भाव इस हफ्ते कैसा रहेगा?

Gold Price, Silver Price, सोने का भाव: सोने और चांदी के भाव में पिछले हफ्ते काफी तेजी रही। सोने में क्या इस हफ्ते भी तेजी जारी रहेगी या फिर सोने का भाव सस्ता होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट के जरिए जानिए अगले हफ्ते सोने के भाव की चाल कैसी रहेगी।

IBJA पर सोने के भाव (Gold Price) में एक हफ्ते में 584 रुपए की तेजी आई। भाव 46900 रुपए से तेज होकर 47484 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी के भाव में 2538 रुपए की तेजी एक हफ्ते में आई। चांदी का भाव 68297 रुपए से बढ़कर 70835 रुपए शुक्रवार को हो गया।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1831.95 डॉलर तक चला गया। वहीं चांदी का भाव भी 27.56 डॉलर तक गया। भारत में रुपए की मजबूती के कारण सोने का भाव 47751 रुपए और चांदी का भाव 71429 रुपए पर बंद हुआ।

सोने और चांदी के भाव में तेजी के पीछे अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े और डॉलर इंडेक्स प्रमुख कारण था। इसके अलावा महंगाई बढ़ने की आशंका भी एक बड़ा कारण है। जब भी महंगाई 3 फीसदी बढ़ती है तो सोने का भाव औसतन 15 फीसदी तक बढ़ता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के मुकाबले सोने की मांग में 34 फीसदी की गिरावट रही। भारत में ज्वेलरी की मांग 2020 में 42 फीसदी तक गिरी।

डॉलर इंडेक्स 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने, चांदी में उतार-चढ़ाव की संभावना है। जैन ने गिरावट पर सोने, चांदी में खरीद की सलाह दी है।

केडिया कमोडिटी की गोल्ड पर स्पेशल रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 1 से 2 महीने में अगर सोने का भाव 46800 रुपए से ऊपर रहा तो ये तेजी में 49400 रुपए तक जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक सोने का भाव अगले 6 महीने में MCX पर 51100 रुपए का लेवल भी छू सकता है।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप से, टेलीग्राम ग्रुप) या ट्विटर पर जुड़ सकते हैं।

जैन ने कहा कि MCX पर इस हफ्ते सोने का भाव नीचे 47550 से 47400 रुपए तक जा सकता है। वहीं ऊपर में भाव 47980 रुपए तक जा सकता है। अगर ये लेवल टूटा तो सोने का भाव MCX पर 48000 रुपए का लेवल क्रॉस कर 48220 रुपए के लेवल तक जा सकता है।

चांदी के भाव को इस हफ्ते नीचे में 70900-70200 रुपए का सपोर्ट है। ऊपर में चांदी का भाव इस हफ्ते 72100 से 72800 रुपए के लेवल दिखा सकता है। जैन ने सोने को 47600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने 47300 का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक भाव का लक्ष्य 48100 रुपए है। वहीं चांदी में 71100 रुपए पर खरीद की सलाह दी है। इसके लिए स्टॉप लॉस 70400 रुपए का दिया है उनके मुताबिक चांदी के भाव का लक्ष्य 72500 रुपए है।

जैन के मुताबिक इस हफ्ते सोने के भाव को नीचे में पहला सपोर्ट 1818 पर है। ये सपोर्ट टूटने पर भाव नीचे में 1804 डॉलर तक जा सकता है। वहीं ऊपर में भाव 1844 डॉलर तक जा सकता है। ये लेवल क्रॉस होने के बाद भाव 1858 डॉलर तक पहुंच सकता है। चांदी के भाव को नीचे में पहला सपोर्ट 27.10 डॉलर पर है वहीं दूसरा सपोर्ट 26.80 डॉलर का है। ऊंचे में भाव 28 से 28.3 डॉलर तक जाने की उम्मीद है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular