Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Outlook: सोने के भाव में तेजी का दौर रहेगा, भाव...

Gold Price Outlook: सोने के भाव में तेजी का दौर रहेगा, भाव 1400 डॉलर तक जाने की संभावना

Gold Price Outlook: सोने के भाव में आने वाले महीनों में तेजी का दौर रहने के पूरे संकेत मिल रहे हैं। अधिकतर जानकार आने वाले समय में सोने के रेट में तेजी की ही बात कर रहे हैं। किटको के मुताबिक स्कोटिश बैंक तो अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1400 डॉलर तक जाने का अनुमान लगा रहा है।

स्कोटिश बैंक की कमोडिटी स्ट्रैटेजिस्ट निकी शिल्ड के मुताबिक 2019 आखिरकार वो साल होगा जब सोना अपनी संकरी ट्रेडिंग रैंज से बाहर निकल जाएगा। शिल्ड ने कहा कि सोना इस साल बढ़ रहा है और 4 साल का गोल्ड सायकल तोड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे विश्वास है कि सोना इस साल 1400 डॉलर का स्तर छुएगा।’

सोने को आमतौर पर डॉलर, महंगाई और वैश्विक रिस्क से बचने के लिए हेजिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस हफ्ते सोने के भाव ने 1300 डॉलर का लेवल तोड़ा था। आज 17 मई को सोने का भाव 1286 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। मतलब इस साल सोने में करीब 100-115 डॉलर की तेजी का अनुमान है।

किटको के मुताबिक क्रॉसबार्डर कैपिटल के एमडी मायकल हॉवेल ने कहा कि इस साल की दूसरी छमाही से सोने का समय शुरू होगा। उनके मुताबिक ‘हम अपने क्लाइंट को 12 से 18 महीने में सोने अच्छी तेजी की बात बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटी अवधि में डॉलर के मजबूत रहने की उम्मीद है। हालांकि लंबे समय तक ये मजबूती नहीं टिकेगी।

भारत में सोने के भाव अंतराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भाव के आधार पर निर्धारित रहते हैं। अगर अंतराष्ट्रीय स्तर पर तेजी आती है तो भारत में भी भाव में तेजी आती है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भाव गिरने पर यहां भी मंदी आती है। अधिकतर ज्वेलर्स सोना खरीदते समय अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्या भाव चल रहा है ये देखते हैं। इसके बाद रुपए के मुकाबले डॉलर की कीमत को देखते हैं।

अगर रुपए के मुकाबले डॉलर सस्ता है तो कम रुपए देकर ज्यादा सोना खरीदा जा सकता है। वहीं रुपए के मुकाबले अगर डॉलर का भाव ज्यादा है तो आपको सोना खरीदने के लिए ज्यादा दाम चुकाने होंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय एक्सपर्ट की है। ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। आपको होने वाले किसी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी। आप सोने में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular