Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold Price Today: आज सोने के भाव में 350 रुपए की तेजी...

Gold Price Today: आज सोने के भाव में 350 रुपए की तेजी आई, जानिए सर्राफा में सोने चांदी का रेट

नई दिल्ली: सोने के भाव में आज अच्छी खासी तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 850 रुपए की तेजी आई। सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 350 रुपए की तेजी के साथ 33,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 32,675 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं कोलकाता में सोने का भाव 31,555 रुपए रहा। चेन्नई में सोमवार को सोना 31,270 रुपए प्रति 10 ग्राम में बिका।

दिल्ली में चांदी का भाव 850 रुपए की तेजी के साथ 40,900 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में 1 किलो चांदी 39,655 रुपए में बिकी। कोलकाता में आज चांदी का भाव 39,950 रुपए रहा और चेन्नई में भाव 43,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है।
सोने में तेजी के पीछे शादी, ब्याह के सीजन खरीदारी प्रमुख कारण है।

वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के रेट में तेजी चल रही है। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1300 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 15.70 डॉलर प्रति आऊंस पर ट्रेड कर रही थी। सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है।

पिछले 2 दिन से सर्राफा बाजार बंद था। शनिवार को 26 जनवरी और रविवार को भी बाजार बंद था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 25,700 पर पहुंच गया। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 945 रुपए प्रति किलो तेज होकर 39,990 रुपए हो गया। वहीं चांदी के सिक्कों के भाव मे भी 1000 रुपए की तेजी दर्ज की गई। चांदी सिक्का लिवाल 78 हजार रुपए और बिकवाल 79 हजार रुपए सैंकड़ा रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular