Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 7 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता...

gold price today: 7 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता होगा या महंगा

gold price today, आज सोने का भाव 2021: आज 7 जनवरी 2021 को सोने का भाव कैसा रहेगा इसकी जानकारी दी गई है। देश के तीन दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया और एंजेल ब्रोकिंग के अनुज गुप्ता की सोने, चांदी के भाव पर सलाह जानिए। साथ ही आज सराफा में सोने के भाव का हाल कैसा रहेगा इसकी जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक 7 जनवरी 2021 को सोने, चांदी के भाव को निचले स्तर से सपोर्ट मिलने की संभावना है। जैन ने कहा कि आज सोने के भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1900-1884 डॉलर का सपोर्ट है ऊंचे में भाव 1922-1940 डॉलर तक जा सकता है। चांदी का भाव 26.88-26.55 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है ऊपर में चांदी का भाव 27.40-27.70 डॉलर तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि आज MCX पर सोने के रेट को नीचे में 50250-50000 रुपए पर सपोर्ट है। वही ऊंचे में सोने का रेट 50800-51000 रुपए तक जा सकते हैं। चांदी के भाव को नीचे में 68800-68400 रुपए तक और ऊपर में 70200-71100 रुपए तक जा सकता है।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

जैन ने MCX पर सोने को 50330 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49980 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50900 रुपए का लेवल दिखा सकता है। चांदी को गिरावट पर 68800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी के लिए 68000 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है। आज चांदी के भाव के लिए उन्होंने 71000 रुपए का लक्ष्य दिया है।

काम की बात
अमेरिका के जॉर्जिया में डेमोक्रेट की जीत के बाद डॉलर इंडेक्स में तेजी आई जिससे सोने, चांदी के भाव गिर गए। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2 महीने की ऊंचाई और चांदी का भाव 4 महीने की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद ट्रेडर्स ने बिकवाली कर मुनाफा वसूला। बाद में अमेरिका में नौकरियों से जुड़ा डेटा खराब आने पर भाव को नीचे से सपोर्ट मिला। सराफा बाजार के जानकारों के मुताबिक आज सराफा बाजार में सोना, चांदी सस्ता हो सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 50300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 50050 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50800 रुपए हो सकता है

केडिया ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 68600 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 67800 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 69500 रुपए तक जा सकता है।

देश के बड़े शहरों में कल का सोने, चांदी का भाव यहां देखें

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 50200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 49900 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50800 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 68500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 67900 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 70000 रुपए तक जा सकता है।

6 जनवरी 2021 का सोने का भाव
शहर———सोना———-चांदी
बदायूं———53920———-73000
कासगंज———-52700———-68500
खगड़िया———-52850———-68750
रतलाम———-51650———-67450
रीवा———-52900———-68300
मेरठ———52800———-67400
कपूरथला———-52650———-70500
सीतामढ़ी———-52400———-68400
इलाहाबाद———-52650———-67300
लखनऊ———-52200———-71000
चंडीगढ़———-50100———-71400

IBJA का 6 जनवरी 2021 का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-सोने का भाव
सोना 999 (24 कैरेट)—–51660 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 कैरेट)—–51453 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 कैरेट)—–47321 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 कैरेट)—–38745 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 कैरेट)—-30221 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी———————–70228 रुपए प्रति किलो

7 जनवरी 2021 को सुबह 7:45 बजे इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1919 डॉलर और चांदी का 27.12 डॉलर पर चल रहा है। 5 जनवरी को MCX पर सोने का भाव 1140 रुपए सस्ता होकर 50580 पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 1687 रुपए सस्ता होकर 69171 रुपए पर बंद हुआ।

2021 में सोना, चांदी सस्ता होगा या महंगा

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular