Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 6 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता...

gold price today: 6 जनवरी 2021 को सोने, चांदी का रेट सस्ता होगा या महंगा

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: आज 6 जनवरी 2021 को सोने का भाव कैसा रहेगा इसकी जानकारी दी गई है। देश के तीन दिग्गज कमोडिटी एक्सपर्ट पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज जैन, केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया और एंजेल ब्रोकिंग के अनुज गुप्ता की सोने, चांदी के भाव पर सलाह जानिए। साथ ही आज सराफा में सोने के भाव का हाल कैसा रहेगा इसकी जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक 6 जनवरी 2021 को भी सोने, चांदी के भाव में तेजी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि गिरावट पर खरीद करनी चाहिए। जैन ने कहा कि आज सोने के भाव को कॉमेक्स पर नीचे में 1940-1922 डॉलर का सपोर्ट है ऊंचे में भाव 1970-1984 डॉलर तक जा सकता है। चांदी का भाव 27.22-26.88 डॉलर का लेवल होल्ड कर सकती है ऊपर में चांदी का भाव 28.00-28.40 डॉलर तक जा सकता है।

जैन ने कहा कि इस हफ्ते MCX पर सोने के रेट को नीचे में 51440-51200 रुपए पर सपोर्ट है। वही ऊंचे में सोने का रेट 52000-52200 रुपए तक जा सकते हैं। चांदी के भाव को नीचे में 70200-69500 रुपए तक और ऊपर में 71500-72200 रुपए तक जा सकता है।

जैन ने MCX पर सोने को 51400 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 5105 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 52100 रुपए का लेवल दिखा सकता है। चांदी को गिरावट पर 70000 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। चांदी के लिए 69200 रुपए का स्टॉपलॉस दिया है। आज चांदी के भाव के लिए उन्होंने 71800 रुपए का लक्ष्य दिया है।

काम की बात
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और यूके में दोबारा लॉकडाउन लगने के बाद सोने और चांदी के भाव में तेजी आ गई। अमेरिका में भी लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ क्रूड के भाव में अचानक तेजी से भी सोने के भाव को सपोर्ट मिला। सराफा बाजार के जानकारों के मुताबिक आज हाजिर बाजार में भी सोने, चांदी का रेट तेज रहने की संभावना है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 51500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 51250 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51750-51900 रुपए हो सकता है

केडिया ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 69900 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 69200 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 70800-71500 रुपए तक जा सकता है।

देश के बड़े शहरों में कल का सोने, चांदी का भाव यहां देखें

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का फरवरी वायदा 51500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 51200 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 52300 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का मार्च वायदा 70500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 69800 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव 72000 रुपए तक जा सकता है।

5 जनवरी 2021 का सोने का भाव
शहर———सोना———-चांदी
बदायूं———53750———-72900
कासगंज———-52650———-68200
खगड़िया———-52700———-68750
रतलाम———-52300———-67500
रीवा———-52700———-67600
मेरठ———52650———-67750
जलगांव———-52700———-71000
कपूरथला———-52350———-68500
सीतामढ़ी———-51800———-68700
इलाहाबाद———-52600———-67000

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

IBJA का 5 जनवरी 2021 का जारी सोने, चांदी का भाव
धातु————————-सोने का भाव
सोना 999 (24 कैरेट)—–51652 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 995 (23 कैरेट)—–51445 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 916 (22 कैरेट)—–47313 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 750 (18 कैरेट)—–38739 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना 585 (14 कैरेट)—-30216 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी———————–69506 रुपए प्रति किलो

6 जनवरी 2021 को सुबह 7:24 बजे इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1951 डॉलर और चांदी का 27.56 डॉलर पर चल रहा है। 5 जनवरी को MCX पर सोने का भाव 339 रुपए तेज होकर 51763 पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव 884 रुपए तेज होकर 70920 रुपए पर बंद हुआ।

2021 में चांदी का भाव कैसा रहेगा

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular