Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceSilver Coin Price 2020, चांदी के सिक्के का भाव 2020: 10 ग्राम...

Silver Coin Price 2020, चांदी के सिक्के का भाव 2020: 10 ग्राम चांदी सिक्का का रेट और पुराने चांदी के सिक्कों का भाव जानिए

Silver Coin Price, चांदी सिक्का भाव 2020: आज हम आपको चांदी के सिक्कों के भाव (Silver Coin Rate) की जानकारी देने वाले हैं। दिवाली और धनतेरस पर चांदी का सिक्का (Silver Coin) खरीदना शुभ होता है। चांदी के सिक्कों का रेट देश के बड़े शहरों में अलग-अलग है। आज हम आपको नए लक्ष्मी गणेश जी के 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव (10 gram silver coin price) बताएंगे। साथ ही पुराने सिक्के का भाव (Old Silver Coin price)और रानी, राजा सिक्के का भाव भी देंगे। इसके अलावा ऑनलाइन चांदी के सिक्के का भाव और MMTC-Pamp सर्टिफाइड चांदी के सिक्के की कीमत भी बताएंगे।

चांदी के भाव में पिछले दिनों काफी तेजी आ चुकी है इसका असर चांदी के सिक्कों के भाव पर भी पड़ा है। चांदी के सिक्के 10 ग्राम, 5 ग्राम और पुराने सिक्के तोला में मिलते हैं। चांदी के सिक्कों के भाव (Silve Coin price)में पिछली दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) के मुकाबले इस साल काफी तेजी है। धनतेरस इस बार 12, 13 नवंबर 2020 को है। वहीं दिवाली 14 नवंबर 2020 को है।

मुंबई में चांदी के सिक्के का भाव (Silver Coin Price Mumbai) 690 रुपए चल रहा है। वहीं पुराने चांदी के सिक्के का भाव 850 से 900 रुपए तक मिल रहा है। दिल्ली में नया चांदी का 10 ग्राम का सिक्का 630 रुपए से 700 रुपए तक मिल रहा है। वहीं चांदी का पुराना सिक्का 1 तोले का 900 रुपए प्रति नग में मिल रहा है।

2021 में चांदी के सिक्के का ताजा भाव

राजस्थान के बाड़मेर में चांदी के पुराने सिक्के का भाव (Old Silver Coin Rate) 900 रुपए है। वहीं विक्टोरिया रानी और राजा सिक्के का भाव 1000 रुपए प्रति नग है। लक्ष्मी गणेण जी के 10 ग्राम के नए सिक्के का भाव 850 रुपए प्रति नग है। मध्यप्रदेश के इंदौर में चांदी का नया सिक्का 750 रुपए में मिल रहा है।

चांदी के सिक्के का भाव इंदौर में 750 रुपए प्रति नग था। वहीं रतलाम में चांदी सिक्का का भाव 760 रुपए था। उज्जैन में चांदी सिक्के का रेट 775 रुपए प्रति नग रहा। सलेट में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 755 रुपए प्रति नग है। वहीं पुराने सिक्के का भाव 1000 रुपए है। कासगंज में चांदी के सिक्के का भाव 800 रुपए प्रति नग रहा।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

ऑनलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 10 ग्राम के MMTC-Pamp सर्टिफाइड चांदी के सिक्के की कीमत 1089 रुपए है। वहीं 5 ग्राम के सिक्के की कीमत 648 रुपए है। आनलाइन 10 ग्राम के चांदी का सिक्का 900 रुपए से लेकर 1215 रुपए तक की रैंज में मिल रहा है।

चांदी के सिक्के का भाव 2020 (Silver Coin Price 2020)
शहर————–भाव
रीवा————–730 रुपए
एलनाबाद——–700 रुपए
औरंगाबाद——–800 रुपए
आगर मालवा—–700 रुपए
मिरगंज———-760 रुपए
इंदौर————750 रुपए
उज्जैन———–775 रुपए
रतलाम———-760 रुपए
कासगंज———800 रुपए
सलेट———-755 रुपए
औरेया———700 रुपए
सिकर———-800 रुपए
मेरठ———–600 रुपए
झज्जर———-700 रुपए
थांदला———-640 रुपए

पुराने चांदी के सिक्के का भाव 2020 (Old Silver Coin Price 2020)
शहर—————–भाव
नार्नुल————–810 रुपए
औरंगाबाद———-960 रुपए
वाराणसी————820 रुपए
आगर मालवा——–1000 रुपए
दिबियापुर———–900 रुपए
मीरगंज————-1620 रुपए
सलेट————–755 रुपए
औरेया———900 रुपए
मेरठ———–800 रुपए
मुरलीगंज——-1000 रुपए

चांदी का भाव 2021 में कितना होगा

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular