Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 4 नवंबर 2020 को 22 कैरेट सोने का भाव...

gold price today: 4 नवंबर 2020 को 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट महंगा हुआ

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: सोने और चांदी का हाजिर भाव महंगा हुआ है। यहां जानिए आज 4 नवंबर 2020, बुधवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम कमोडिटी एक्सपर्ट की राय देंगे कि सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा। साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

4 नवंबर 2020 को चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ( 24 Carat gold price) 53100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट (22 carat gold price) ज्वेलरी का भाव 400 रुपए महंगा होकर 48600 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव (18 Carat gold rate) 40400 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चंडीगढ़ में आज 14 कैरेट सोने का भाव 31500 रुपए रहा। सोने की गिन्नी 40300 रुपए रहा। आज चांदी का भाव 64100 रुपए रहा।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक 4 नवंबर 2020 को सोने का भाव सुबह 51440 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 49690 रुपए रहा। 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 41150 रुपए रहा। 14 कैरेट सोने का भाव सुबह 34210 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ा हुआ नहीं है।

4 नवंबर 2020 को देश के बड़े शहरों में सोने चांदी का भाव
शहर—————-सोना—————–चांदी
खगड़िया————53100————-62900
सिवनी————–52500————-62200
रतलाम————-52600————-61600
तोहाना————-52850————-64000
मेरठ—————53000————-62050
कासगंज————52800————-63000
बदायूं————-53700————–64100

धातु3 नवंबर 2020 सोने का भाव (10 ग्राम) बंद 4 नवंबर 2020 2020 सोने का भाव (10 ग्राम) खुलाभाव में बदलाव (रुपए/10 ग्राम)
सोना 999 (24 कैरेट)5124251442+200
सोना 995 (23 कैरेट)5103751236+199
सोना 916 (22 कैरेट)4693847121+183
सोना 750 (18 कैरेट)3843238582+150
सोना 585 (14 कैरेट)2997730094+117
चांदी6225061447-803
IBJA का सोने का भाव

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की जीत के संकेत से मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आ गई। डॉलर इंडेक्स 1 फीसदी गिर गया जिससे सोने, चांदी के भाव को सपोर्ट मिला। अमेरिका और यूरोप में कोरोना के बढ़ते केस के कारण भी सोने, चांदी में तेजी रही। गुरूवार को अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आएंगे।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक इस कारण से सोने, चांदी में उतार-चढ़ाव की संभावना है। सोने के भाव को इंटरनेशनल मार्केट में COMEX पर 1900-1888 डॉलर पर सपोर्ट है। तेजी में 1922-1933 डॉलर तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं। जैन के मुताबिक चांदी के भाव को 24.00-23.70 डॉलर पर सपोर्ट है। ऊंचे में 24.70-25 डॉलर के लेवल देखने को मिल सकते हैं। जैन के कहा कि ट्रेडर आज के सेशन में बहुत कम मात्रा और स्टॉप लॉस लगाकर ट्रेडिंग कर सकते हैं।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 51600 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 51900 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51250-51100 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी बिकवाली की जा सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 62700 रुपए पर बेच सकते हैं। इसके लिए 63200 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 62100-61500 रुपए पर जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 51500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 51200 रुपए का स्टॉपलॉस लगाने की राय दी है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव आज ऊपर में 52100 रुपए तक आ सकता है

अनुज गुप्ता ने MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 62300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 61800 रुपए का स्टापलॉस लगाने की सलाह है। उनके मुताबिक आज चांदी का भाव ऊपर में 63500 रुपए तक जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 1902 डॉलर और चांदी का 23.93 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 223 रुपए सस्ता होकर 51375 रुपए और चांदी का भाव 965 रुपए महंगा होकर61720 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

दिवाली पर सोने का भाव

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 84of48469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं या खरीदारी करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे न्यूज से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular