Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Import: पिछले 6 महीने में विदेश से इतना सोना भारत आया

Gold Import: पिछले 6 महीने में विदेश से इतना सोना भारत आया

Gold Import India 2020: सोने और चांदी के भाव में पिछले 6 महीने में काफी तेजी आ चुकी है। सोने के भाव में तेजी के पीछे कोरोना का भी बड़ा हाथ है। वहीं भारत में सोने के आयात (Gold Import) पर भी कोरोना का बड़ा असर रहा है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 6 महीने मतलब अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक भारत में सोने के आयात में 57 फीसदी की गिरावट आई है।

पिछले 6 महीने में भारत में करीब 50658 करोड़ रुपए (680 करोड़ डॉलर) का सोने का आयात हुआ है। वहीं पिछले साल इसी 6 महीने में 1.10 लाख करोड़ रुपए (15.8 डॉलर) का सोना भारत में आयात हुआ था।

इसी दौरान चांदी के आयात में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान भारत में 5543 करोड़ रुपए की चांदी का आयात हुआ। इसमें पिछले साल के मुकाबले 63.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

आयात में भले ही कमी हो रही है पर हाल के कुछ दिनों में सोने, चांदी की तस्करी के कई मामले सामने देखने में आ रहे हैं। चेन्नई कस्टम डिपार्टमेंट ने 19 अक्टूबर को कुवैत से आ रहे एक यात्री से 19.14 लाख रुपए का तस्करी का सोना बरामद किया।

स्वर्णकारों, ज्वेलर्स, सराफा और सोने, चांदी के भाव से जुड़े वीडियो सुनारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) पर देखें

वहीं दुबई से वाले एक यात्री से 19.14 लाख रुपए का 365 ग्राम सोना बरामद किया गया। 19 अक्टूबर को ही त्रिची कस्टम विभाग ने एक यात्री से मदुरई एयरपोर्ट पर 22.89 लाख रुपए का 453 ग्राम सोना बरामद किया।

वहीं एआईयू कानपुर ने 13 अक्टूबर को दुबई से आ रहे यात्री से 972 ग्राम सोना बरामद किया। वहीं 17 अक्टूबर को कोलकाता कस्टम ऑफिस ने 3.52 किलो सोना जब्त किया था। इस तरह की कई घटनाएं पिछले दिनों हो चुकी हैं।

सोने, चांदी के कम आयात और कोरोना के कारण जेम्स और ज्वेलरी के नियार्त पर भी असर होने की संभावना है। जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के मुताबिक इस वित्तवर्ष में भारत से विदेश भेजी जाने वाली जेम्स और ज्वेलरी में 20 से 25 फीसदी की गिरावट आ सकती है। पिछले वित्तवर्ष 2019-20 में भारत से विदेश में 2.52 लाख करोड़ रुपए की ज्वेलरी का निर्यात हुआ था।

कोरोना और सोने, चांदी के भाव बढ़ने के कारण सोने, चांदी के गहनों की बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली है। इससे ज्वेलर्स बहुत परेशान हैं। अब लोगों को दशहरा और दिवाली से ही थोड़ी-बहुत बिक्री की उम्मीद है।

सोने की तस्करी के ये किस्से आपको हैरान कर देंगे।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular