Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold price prediction: आज सोने का भाव कैसा रहेगा, एक्सपर्ट की राय...

Gold price prediction: आज सोने का भाव कैसा रहेगा, एक्सपर्ट की राय जानिए

Gold price prediction and Forecast, सोने का भाव: आज सोने का भाव कैसा रहने वाला है और चांदी के रेट की चाल कैसी रहने वाली है इस पर हमने बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट की राय ली। यहां जानिए आज 15 सितंबर 2020, सोमवार को सोने के भाव का भविष्य (Gold Price Forecast) कैसा रहने का अनुमान है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक सोमवार को डॉलर इंडेक्स 93 से नीचे गिर गया। उनके मुताबिक अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक का फैसला बुधवार देर रात को आएगा।

मनोज जैन के मुताबिक इससे पहले सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोना, चांदी ऊपर या नीचे किसी भी दिशा में भाग सकते हैं। कॉमेक्स पर सोने को 1955-1940 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं 1972-1984 डॉलर पर ऊपर में रेसिसटेंस है। MCX पर सोने के भाव को निचले स्तर पर 51500-51330 रुपए की रैंज में सपोर्ट है। वहीं भाव ऊपर में 51800-52000 रुपए तक जा सकते हैं।

जैन के मुताबिक चांदी को 27.00-26.70 डॉलर पर सपोर्ट है। चांदी का भाव ऊपर में 27.70-28.00 डॉलर तक जा सकता है। MCX पर चांदी के भाव को नीचे में 68200-67800 रुपए पर सपोर्ट है। भाव ऊपर में 69200-69900 रुपए तक सकता है। जैन ने कहा की ऊंचे लेवल पर खरीदारी से बचना चाहिए और पहले सपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने 15 सितंबर 2020 को MCX पर सोने, चांदी को खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 51500 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51200 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51750-51900 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी में भी खरीद की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 68500 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 67600 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 69400-70000 रुपए तक जा सकता है।

सराफा बाजार से जुड़े ज्वेलर्स और जानकारों के मुताबिक MCX और कॉमेक्स पर सोने और चांदी की चाल को देखकर लग रहा है कि आज मंगलवार को सोने का भाव सर्राफा बाजार में उठापटक रहेगी।

22 कैरेट सोने का भाव, 24 कैरेट सोने का भाव, 18 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट

15 सितंबर 2020 को इंटरनेशनल मार्केट में सुबह 9 बजे सोने का भाव 1964 डॉलर और चांदी का 27.42 डॉलर चल रहा है। सोने का भाव कॉमेक्स पर 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 1963 पर बंद हुआ वहीं चांदी 1.64 फीसदी की तेजी के साथ 27.35 डॉलर पर बंद हुई। MCX पर भी सोमवार को सोना 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 51687 पर और चांदी 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 68965 रुपए पर बंद हुई।

सराफा और ज्वेलर्स से जुड़ी न्यूज देखें

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। सुनार भाईयों से जुड़े वीडियो देखने के लिए Gold Price Today News के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular