Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold price prediction today: आज सोने का भाव सस्ता होगा या महंगा,...

Gold price prediction today: आज सोने का भाव सस्ता होगा या महंगा, 3 कमोडिटी एक्सपर्ट की राय

Gold price prediction today and Forecast, सोने का भाव: आज सोने का भाव कैसा रहने वाला है और चांदी के रेट की चाल कैसी रहने वाली है इस पर हमने बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट की राय ली। यहां जानिए आज 10 सितंबर 2020, मंगलवार को सोने के भाव का भविष्य (Gold Price Forecast) कैसा रहने का अनुमान है।

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का भाव 1900 डॉलर और चांदी 26.55 डॉलर पर होल्ड किया। डॉलर इंडेक्स 93.5 पर पहुंच गया। आज अमेरिका में नौकरियों के आंकड़ें आने से भाव को डायरेक्शन मिलेगा।

मनोज जैन के मुताबिक आज 10 सितंबर को सोने, चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव की संभावना है और ऊंचे स्तर से मुनाफावसूली भी हो सकती है। इसका मतलब है अगर आज भाव ज्यादा ऊपर गया तो बिकवाली होगी। जैन ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने को 1922-1910 डॉलर पर सपोर्ट है।

वहीं 1955-1970 डॉलर पर ऊपर में रेसिसटेंस है। MCX पर सोने के भाव को निचले स्तर पर 51100-50800 रुपए की रैंज में सपोर्ट है। वहीं भाव ऊपर में 51550-51800 रुपए तक जा सकते हैं।

जैन के मुताबिक चांदी को 26.70-26.55 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर चांदी का भाव ऊपर में 27.40-27.70 डॉलर तक जा सकता है। MCX पर चांदी के भाव को नीचे में 68000-67400 रुपए पर सपोर्ट है। भाव ऊपर में 69000-69500 रुपए तक सकता है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने 10 सितंबर 2020 को MCX पर सोने, चांदी को खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 51200 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 51050 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51450-51650 रुपए तक जा सकता है।

केडिया ने चांदी को खरीदने की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 68000 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 67200 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 68800-69600 रुपए तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने 10 सितंबर 2020 को MCX पर सोने, चांदी को बेचने की सलाह दी है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 51500रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 52100 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50600 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने चांदी में भी बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 69000 रुपए पर बेच सकते हैं। इसके लिए 70400 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 66500 रुपए तक जा सकता है।

सराफा बाजार से जुड़े ज्वेलर्स और जानकारों के मुताबिक MCX और कॉमेक्स पर सोने और चांदी की चाल को देखकर लग रहा है कि आज गुरूवार को सोने का भाव सर्राफा बाजार में उठापटक रहेगी।

10 सितंबर 2020 को इंटरनेशनल मार्केट में सुबह 7:29 बजे सोने का भाव 1946 डॉलर और चांदी का 27 डॉलर चल रहा है।

अब आगे सोने, चांदी का भाव कैसा रहेगा।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। सुनार भाईयों से जुड़े वीडियो देखने के लिए Gold Price Today News के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular