Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold PriceGold price prediction today: आज सोने का भाव सस्ता होगा या महंगा,...

Gold price prediction today: आज सोने का भाव सस्ता होगा या महंगा, जानिए

Gold price prediction today, सोने का भाव: आज सोने का भाव कैसा रहने वाला है और चांदी के रेट की चाल कैसी रहने वाली है इस पर हमने बड़े कमोडिटी एक्सपर्ट की राय ली। यहां जानिए आज 4 सितंबर 2020, शुक्रवार को सोने के भाव का भविष्य (Gold Price Forecast) कैसा रहने का अनुमान है।

आईए पहले जान लेते हैं कि सोने का भाव (Gold Price) कल कैसा रहा। अमेरिका में बेरोजगारी के दावे उम्मीद से ज्यादा आने के कारण गुरूवार को सोने, चांदी का भाव गिर गया था। इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर सोना (Gold Price Comex) 1937.8 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस और चांदी 26.87 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस पर बंद हुई। MCX पर सोने का भाव (Gold Price) 50840 प्रति 10 ग्राम और चांदी 67878 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

अमेरिका में बेरोजगारी के दावे बढ़ने के कारण डॉलर इंडेक्स 93 पर पहुंच गया। बाद में विश्व के शेयर बाजारों में बिकवाली, अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड में गिरावट और अमेरिका बढ़ते व्यापार घाटे के कारण सोने, चांदी के भावों को निचले स्तर पर सपोर्ट मिला।

Gold Price Prediction Today 4 September 2020

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक अमेरिका के बाजारों में बिकवाली से डॉलर इंडेक्स में गिरावट आ सकती है। इस कारण से सोने चांदी के भाव को सपोर्ट मिलेगा। जैन ने कहा कि अगर भाव 1944 डॉलर के ऊपर बना रहा तो 1955-1970 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस जा सकता है।

MCX पर सोने के भाव को 50300 रुपए पर सपोर्ट है। MCX पर सोने का भाव अगर बंद होते समय 50800 के ऊपर बना रहा तो रेट 51100 से 51300 रुपए तक जा सकता है

जैन ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने को 1910 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट है। वहीं 1966-1984 डॉलर पर ऊपर में रेसिसटेंस है। MCX पर सोने के भाव को निचले स्तर पर 50300 रुपए का सपोर्ट है। वहीं भाव ऊपर में 51100-51330 रुपए तक जा सकते हैं।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

जैन के मुताबिक चांदी को 26.55 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर चांदी का भाव 26.9 डॉलर के ऊपर बना रहा तो 27.20 से 27.5 डॉलर तक जा सकता है। MCX पर चांदी के भाव को 66500 रुपए पर सपोर्ट है। अगर भाव 67700 के ऊपर बना रहा तो 68500 से 69100 रुपए ता जा सकता है। जैन ने कहा कि आज गिरावट पर खरीद की रणनीति रखनी चाहिए।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता ने 4 सितंबर 2020 को MCX पर सोने, चांदी को बेचने की सलाह दी है। उन्होंने MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 51000 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 51550 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50200 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता ने चांदी में भी बेचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक MCX पर चांदी का दिसंबर वायदा 67500 रुपए पर बेच सकते हैं। इसके लिए 69100 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 64500 रुपए तक जा सकता है।

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट

सराफा बाजार से जुड़े ज्वेलर्स और जानकारों के मुताबिक MCX और कॉमेक्स पर सोने और चांदी की चाल को देखकर लग रहा है कि आज शुक्रवार को सोने का भाव सर्राफा बाजार में उठापटक वाला रहने की उम्मीद है।

4 सितंबर 2020 को इंटरनेशनल मार्केट में सुबह 7 बजे सोने का भाव 1939 डॉलर और चांदी का 26.84 डॉलर चल रहा है।

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular