Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeJewellers NewsGold Smuggling Delhi: नई दिल्ली स्टेशन पर 83 किलो सोना पकड़ा गया,...

Gold Smuggling Delhi: नई दिल्ली स्टेशन पर 83 किलो सोना पकड़ा गया, तस्करों ने पहने थे विशेष कपड़े

Gold Smuggling Delhi DRI, सोने की तस्करी दिल्ली: जब नई दिल्ली स्टेशन पर 28 अगस्त को डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पहुंची तो किसी को भी भनक नहीं थी कि इस ट्रेन में करोड़ों रुपए का तस्करी का सोना (Gold Smuggling) लाया गया है। जैसे ही ट्रेन रूकी डीआरआई दिल्ली (Directorate of Revenue Intelligence, Delhi) की टीम ने ट्रेन पर छापा मारा और 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सोने की तस्करी करने वाले कितनी भी चालाकी कर लें आखिर में पकड़े जाते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी ऐसा ही वाकया हुआ। 8 लोग म्यांमार से तस्करी का 83.6 किलो सोना ला रहे थे पर स्टेशन पर ही धरे गए। इन लोगों ने विशेष प्रकार के कपड़े पहन रखे थे। ये लोग एक विशेष कपड़ा अपनी छाती पर बांधते थे और उसमें तस्करी का सोना छिपाते थे।

जब इनकी तलाशी ली गई तो टीम के होश उड़ गए। इन लोगों के पास 83.6 किलो वजन के 504 सोने के बिस्किट थे। इनकी बाजार में कीमत 43 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। ये सोने की तस्करी की बड़ी खेप में से एक थी।

डीआरआई के मुताबिक उनको खुफिया जानकारी मिली थी कि ट्रेन में तस्करी का सोना लाया जा रहा है। इसी आधार पर ये कार्रवाई की गई। डीआरआई ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है वो महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं। अभी तक मास्टरमाइंड डीआरआई की गिरफ्त से बाहर है।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

इन लोगों ने सोने की तस्करी करने के लिए विशेष प्रकार के कपड़े बनवाए थे। इसी में ये लोग तस्करी करते थे। गिरफ्तार किए गए लोग फर्जी आधार कार्ड के आधार पर यात्रा कर रहे थे। बरामद किए गए सोने पर विदेशी मार्क है।

जानकारी के मुताबिक ये सोना भारत में मणिपुर की इंटरनेशनल बॉर्डर के जरिए म्यांमार से लाया गया। तस्करी का ये सिंडिकेट गुवाहाटी से काम करता है। इस सोने को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में बेचने की योजना थी।

सोने की स्मगलिंग करने वाली गैंग गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसे का लालच देकर अपनी गैंग में शामिल करती थी। इन लोगों को जल्दी अमीर बनने का लालच दिया जाता था। ये लोग हवाई जहाज, रेल और सड़क रूट के जरिए तस्करी करते थे। इस मामले में 8 लोगों कस्टम एक्ट 1962 के जरिए गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीआरआई आगे की जांच में जुटी है।

29 अगस्त का सोने का भाव और चांदी का रेट यहां देखें

इससे पहले DRI ने 19 अगस्त को इंफाल मोरेह रोड से 5.53 करोड़ रुपए मूल्य का 10.3 किलो सोना पकड़ा था। वहीं 4 अगस्त को डीआरआई ने 400 आईफोन और 140 लैपटॉप भी पकड़े थे। वहीं 31 सितंबर को कोलकात से 15 किलो तस्करी का सोना जब्त किया था। इस सोने की कीमत 8.19 करोड़ रुपए थी।

अब आगे सोना सस्ता होगा कि महंगा होगा

रोजाना सोने, चांदी के भाव पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप नंबर 8448469588 पर अपने शहर का नाम व्हाट्सएप करें। आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से, टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) या ट्विटर (लिंक) पर जुड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular