Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 24 जुलाई 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव...

gold price today: 24 जुलाई 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट जानिए

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: सोने और चांदी के हाजिर भाव में आज तेजी है। यहां जानिए आज 24 जुलाई 2020, शुक्रवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

24 जुलाई 2020 को चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price) 700 रुपए महंगा होकर 48500 रुपए रहा। 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price) 52500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

18 कैरेट सोने का भाव (18 Carat gold rate) चंडीगढ़ में 40800 रुपए और 14 कैरेट का भाव (14 carat gold price) 32300 रुपए रहा। सोने की गिन्नी का भाव 40900 रुपए रहा। चांदी का भाव 200 रुपए महंगा होकर 62300 रुपए प्रति किलो हो गया।

24 जुलाई 2020 को लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपए महंगा होकर 53300 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 51800 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 47100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 61900 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 49800 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 45100 रुपए है।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक 24 जुलाई 2020 को सोने का भाव 51040 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 49300 रुपए रहा। 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 40830 रुपए रहा। 14 कैरेट सोने का भाव सुबह 33940 रुपए रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ा हुआ नहीं है।

24 जुलाई 2020 को IBJA के जारी भाव
भाव———-खुला
सोना 999- 51039
सोना 995- 50835
सोना 916- 46752
सोना 750-38279
सोना 585-29858
चांदी 999-59967
नोट: इस भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।

अन्य शहरों में 24 जुलाई 2020 का सोने, चांदी का भाव
शहर—————सोना——————चांदी
कासगंज———-52200——————59600
फर्रुखाबाद——–52000—————-60500
मंदसौर———–51800—————-58400
बाड़मेर———–52120 —————-60050
जिंद————–52400—————-62000
रतलाम———–51800—————-58800
बरेली————52000—————-59500
बदायूं————53160—————-63500

बड़े शहरों में 23 जुलाई 2020 का सोने, चांदी का भाव
शहर—————सोना——————चांदी
बदायूं————-51500——————59500
कासगंज———-51600——————59200
मेरठ————-51500——————59500
बाड़मेर———–51800 —————-61250
कानपुर———–51800—————–61400
रांची————–51250—————-60500
सिवनी————51200—————-62300
कपूरथला———51600—————–62200
रतलाम———–51500—————–59250
जिंद————–51750—————-62000
इंदौर————–51850—————59950
चेन्नई————–48470————–67400

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज सोने, चांदी में मुनाफावसूली के आसार है। अगर सोने का भाव कॉमेक्स पर 1892 डॉलर के ऊपर बना रहा तो तेजी में 1910-1922 डॉलर तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं। सोने के भाव को इंटरनेशनल मार्केट में COMEX पर 1858 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं MCX पर भाव को 50300 रुपए पर सपोर्ट है। MCX पर सोने का भाव अगर 50800 रुपए के ऊपर बना रहा तो तेजी में रेट 51100-51330 रुपए तक आ सकता है।

सुनार भाईयों की समस्या और मुद्दों पर चर्चा के लिए हमारे आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

जैन के मुताबिक चांदी के भाव को 22.66 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर भाव 23 डॉलर के ऊपर बना रहा तो फिर 23.20-23.55 डॉलर के लेवल देखने को मिल सकते हैं। MCX पर चांदी के भाव को 59800 रुपए पर सपोर्ट है। अगर भाव 61300रुपए के ऊपर बना रहता है तो तेजी में रेट 62500-63800 रुपए तक जा सकता है। जैन ने शॉर्ट सेलिंग नहीं करने की सलाह दी है।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 50800 रुपए पर बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 51100 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50550-50100 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी बिकवाली की जा सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 61250 पर बेचना चाहिए। इसके लिए 61600 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 60400-59800 रुपए पर जा सकता है। वहीं रुपया 74.9-75.05तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 50300 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49900 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 51000 रुपए तक जा सकता है।

गुप्ता के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। MCX पर सितंबर का वायदा 60900 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 60250 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 61800 रुपए पर जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX)पर दोपहर 1 बजे सोने का भाव 1895 डॉलर और चांदी का 22.65 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 200 रुपए तेज होकर 50900 रुपए और चांदी का भाव 123 रुपए गिरकर61067 रुपए प्रति किलो पर चल रहा है।

क्या चांदी का भाव 1 लाख रुपए होने वाला है

सोने, चांदी के भाव के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular