Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeGold Pricegold price today: 23 जुलाई 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव...

gold price today: 23 जुलाई 2020 का 22 कैरेट सोने का भाव और चांदी का रेट जानिए

22 carat gold price today, आज सोने का भाव 2020: सोने के भाव में आज कॉमेक्स, MCX और हाजिर सराफा में तेजी है। यहां जानिए आज 23 जुलाई 2020, गुरूवार को देश के बड़े शहरों में सोने, चांदी का भाव कैसा रहा। आज हम 24 कैरेट सोने का भाव, 22 कैरेट सोने का रेट, 18 कैरेट गोल्ड रेट और 14 कैरेट समेत 1 किलो चांदी के भाव बताएंगे।

23 जुलाई 2020 को चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold price) 7200 रुपए महंगा होकर 48500 रुपए रहा। 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price) 51900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोने का भाव (18 Carat gold rate) चंडीगढ़ में 40300रुपए और 14 कैरेट का भाव (14 carat gold price) 31900 रुपए रहा।

सोने की गिन्नी का भाव 40400 रुपए रहा। चांदी का भाव 300 रुपए महंगा होकर 62100 रुपए प्रति किलो हो गया। भटिंडा में 22 कैरेट सोने का भाव 50 हजार रुपए और चांदी का भाव 56 हजार रुपए प्रति किलो है।

सुनारों, ज्वेलर्स और स्वर्णकारों से जुड़े लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए स्वर्णकारों के यूट्यूब चैनल (लिंक) को सब्सक्राइब करें।

23 जुलाई 2020 को लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 300 रुपए महंगा होकर 52800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट ज्वेलरी का भाव 51300 रुपए रहा। 18 कैरेट का भाव 46600 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में आज चांदी का भाव 1200 रुपए महंगा होकर 62000 रुपए रहा। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की ग्राहक से खरीद का रेट 49300 रुपए और 18 कैरेट का खरीद रेट 44600 रुपए है।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक 23 जुलाई 2020 को सोने का भाव 50550 रुपए और शाम को 50700 रुपए रहा। वहीं 22 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 48830 रुपए और शाम को 48980 रहा। 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी का भाव सुबह 40440 रुपए और शाम को 40560 रुपए रहा। 14 कैरेट सोने का भाव सुबह 33620 रुपए और शाम को 33720 रहा। इस भाव में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ा हुआ नहीं है।

23 जुलाई 2020 को IBJA के जारी भाव
भाव———-खुला——–बंद
सोना 999- 50552——–50703
सोना 995 – 50350——-50500
सोना 916-46306——–46444
सोना 750-37914——–38027
सोना 585-29573——–29661
चांदी 999- 60586——-60785
नोट: इस भाव में जीएसटी शामिल नहीं है।

बड़े शहरों में 23 जुलाई 2020 का सोने, चांदी का भाव
शहर—————सोना——————चांदी
बदायूं————-51500——————59500
कासगंज———-51600——————59200
मेरठ————-51500——————59500
बाड़मेर———–51800 —————-61250
कानपुर———–51800—————–61400
रांची————–51250—————-60500
सिवनी————51200—————-62300
कपूरथला———51600—————–62200
रतलाम———–51500—————–59250
जिंद————–51750—————-62000
इंदौर————–51850—————59950
चेन्नई————–48470————–67400

पृथ्वी फिनमार्ट में कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर मनोज जैन के मुताबिक आज भी सोने, चांदी में तेजी के ही आसार है। अगर सोने का भाव कॉमेक्स पर 1870 डॉलर के ऊपर बना रहा तो तेजी में 884-1900 डॉलर तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।

सोने के भाव को इंटरनेशनल मार्केट में COMEX पर 1844 डॉलर पर सपोर्ट है। वहीं MCX पर भाव को 49880 रुपए पर सपोर्ट है। MCX पर सोने का भाव अगर 50200 रुपए के ऊपर बना रहा तो तेजी में रेट 50500-50770 रुपए तक आ सकता है।

जैन के मुताबिक चांदी के भाव को 22.50 डॉलर पर सपोर्ट है। अगर भाव 23.20 डॉलर के ऊपर बना रहा तो फिर 23.80-24.20 डॉलर के लेवल देखने को मिल सकते हैं। MCX पर चांदी के भाव को 59800 रुपए पर सपोर्ट है। अगर भाव 61500 रुपए के ऊपर बना रहता है तो तेजी में रेट 62500-63800 रुपए तक जा सकता है। जैन ने शॉर्ट सेलिंग नहीं करने की सलाह दी है।

सुनार भाईयों की समस्या और मुद्दों पर चर्चा के लिए हमारे आप हमारे फेसबुक ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में गिरावट की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 50000 रुपए से नीचे बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 50300 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 49600-49200 रुपए तक जा सकता है।

केडिया के मुताबिक चांदी में भी बिकवाली की जा सकती है। केडिया ने कहा कि MCX पर चांदी का सितंबर वायदा 61000 रुपए के नीचे बेचना चाहिए। इसके लिए 61450 रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 60400-59600 रुपए पर जा सकता है। वहीं रुपया 74.6-74.45 तक जा सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग में डिप्टी वीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक MCX पर सोने, चांदी के भाव में तेजी की संभावना है। उन्होंने MCX पर सोने का अगस्त वायदा 49800 रुपए पर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 49400 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है। उनके मुताबिक आज सोने का भाव 50500 रुपए तक जा सकता है।

सोने, चांदी के भाव के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप (लिंक) से भी जुड़ सकते हैं।

गुप्ता के मुताबिक चांदी में भी खरीद की जा सकती है। MCX पर सितंबर का वायदा 60500 रुपए पर खरीद सकते हैं। इसके लिए 59800रुपए का स्टॉप लॉस है। आज चांदी का भाव 61800 रुपए पर जा सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX)पर सुबह 9:57 बजे सोने का भाव 1870 डॉलर और चांदी का 22.68 डॉलर पर चल रहा है। वहीं MCX पर सोने का भाव 130 रुपए तेज होकर 50208 रुपए और चांदी का भाव 166 रुपए तेज गिरकर 60949 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

सोने, चांदी का भाव दिवाली 2020 तक कितना होगा, यहां जानिए

क्या चांदी का भाव अगले 2 साल में 1 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा

क्या अब सोने, चांदी का वजन और शुद्धता चेक करवाने की भी फीस लगेगी

क्या चांदी का भाव 1 लाख रुपए होने वाला है?

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप कोई भी निवेश करते हैं तो पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें। भाव की हमारी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। गोल्ड प्राइस टूडे से जुड़े लोग निजी तौर पर सोने चांदी की खरीद, बिक्री या ट्रेडिंग नहीं करते हैं। आपको होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी गोल्ड प्राइस टूडे की नहीं होगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular